-
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मायावती (Mayawati) की बसपा (BSP) से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सपा (SP) और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की बीजेपी (BJP), हर पार्टी ऐसे प्रत्याशियों के चुनाव में जुट चुकी है जो उन्हें जीत हासिल करा सके। बात सपा की करें तो उनकी पार्टी के एक नेता ऐसे हैं जो अपनी सिंपल लाइफस्टाइल के लिए चर्चित हैं। आइए जानें इनसे जुड़ी कुछ बातें:
-
इन चर्चित सपा नेता का नाम है आलम बदी। आलम बदी आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर जीतकर विधायक बने हैं।
-
आलम बदी 2017 में चौथी बार विधायक बने हैं। आलम बदी के लिए चर्चित है कि विधायक रहने के बावजूद भी वह रोडवेज बसों से ही सफर करते हैं।
-
बेहद सस्ता मोबाइल फोन यूज करते हैं और काफी सस्ते कपड़े पहनते हैं। आलम बदी अपने घर में खुद अपने हाथों से झाड़ू पोछा करते हैं।
-
हिंदी समाचार चैनल आज तक के मुताबिक 2012 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे तब उन्होंने आलम बदी को मंत्री पद ऑफर किया था। लेकिन बदी ने ये कहते हुए मंत्री पद ठुकरा दिया कि वह केवल अपने क्षेत्र की जनता के लिए काम करना चाहते हैं। -
आलम बदी राजनीति में आने से पहले इंजीनियर रहे हैं। वह मुलायम और अखिलेश यादव दोनों के ही पसंदीदा नेताओं में से एक हैं।
-
आलम बदी शायद ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ें। दरअसल उनकी उम्र अब करीब 86 साल की हो चुकी है।
-
Photos: Alam Badi Facebook Page
