-
अमिताभ ठाकुर ने अधिकार सेना नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई है। उन्होंने ऐलान किया था कि योगी आदित्यनाथ जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वो वहां से उनके खिलाफ लड़ेंगे। अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अफसर हैं। साल 2021 में उन्हें यूपी जबरन रिटायर कर दिया गया था।
-
नरेंद्र मोदी सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह भी आईपीएस अफसर थे। वह महाराष्ट्र कैडर से थे। मुंबई के पुलिस कमिश्नर भी रहे थे। पुलिस सेवा से मुक्त होने के बाद सत्यपाल सिंह ने 2014 में राजनीति जॉइन कर ली। फिलहाल वह बागपत से बीजेपी के सांसद हैं।
-
बीजेपी के राज्यसभा सांसद बृज लाल भी आईपीएस अफसर थे। मायावती जब 2007 में यूपी की सीएम बनी थीं तब उन्होंने बृजलाल को पहले एडीजी और फिर राज्य का डीजीपी बनाया था।. 1977 बैच के आईपीएस अफसर बृज लाल ने बीजेपी के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है।
-
किरण बेदी भी पुलिस सेवा में रह चुकी हैं। उनके नाम देश की पहली महिला आईपीएस अफसर बनने का कीर्तिमान दर्ज है। किरण बेदी 1972 बैच की आईपीएस थीं। साल 2007 में पुलिस सेवा से वीआरएस लेने के बाद पहले वह सोशल एक्टिविस्ट बनीं और फिर राजनीति में आ गईं। किरण बेदी बीजेपी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। बाद में वह पुडुचेरी की एलजी बनी थीं।
-
पंजाब के डीजीपी रह चुके सर्बदीप सिंह विर्क भी अब राजनीति के अखाड़े में हैं। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।सर्बदीप सिंह विर्क 1970 बैच के आईपीएस अफसर रहे हैं।
-
आर नटराज तमिलनाडु में AIADMK के विधायक हैं। नटराज भी पुलिस सेवा में रहे हैं। वह 1975 बैच के आईपीएस अफसर थे। 2014 में उन्होंने AIADMK के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी।
-
बिहार के डीजी रहे गुप्तेश्वर पांडे ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनावों से पहले पुलिस सेवा से वीआरएस ले लिया था। तब आईपीएस अफसर रह तुके पांडे के चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था।
-
All Photos: Social media