-
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले करीब 12 सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो ने कई स्टार्स को रातों रात सुपरस्टार बना दिया। इनमें हिना खान से शिवांगी जोशी जैसी एक्ट्रेसेस के नाम भी शामिल हैं।
-
प्रणाली राठौड़ सीरियल बैरिस्टर बाबू में साइड रोल प्ले किया करती थीं। ये रिश्ता क्या कहलाता है ने उन्हें बड़ा ब्रेक दिया है। शो के साथ जुड़ते ही वह चंद हफ्तों में ही बहुत बड़ा नाम बन गईं। हिना खान आज टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।
-
ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहले मोहसिन खान टीवी सीरियल्स में छोटे-मोटो रोल किया करते थे। लेकिन इस सीरियल ने उन्हें छोटे पर्दे का बड़ा नाम बना दिया है। मोहसिन खान की ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ गई है।
-
शिवांगी जोशी भी ये रिश्ता क्या कहलाता है से जुड़ने से पहले कई टीवी सीरियल्स में नजर आईं। लेकिन जो शोहरत उन्हें नायरा के किरदार ने दिलाई वो किसी और से नहीं मिली।
-
हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के रोल से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया औऱ आज इस मुकाम पर हैं।
-
मोहिना सिंह रियलिटी शो हारने के बाद स्ट्रगल कर रही थीं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में उन्हें कीर्ति का रोल मिला और वह टीवी की दुनिया में स्थापित हो गई थीं।
-
करण मेहरा को ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहले कोई नहीं जानता था। शो में नैतिक के किरदार ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया था।
-
रोहन मेहरा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। ये रिश्ता क्या कहलाता है से रोहन को खूब सफलता मिली। उन्हें इसी शो की बदौलत बिग बॉस जैसे बड़े रियालिटी शो का हिस्सा बनने का मौका भी मिला।
