-
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है टेलीविजन का पॉपुलर शो है। ये सीरियल सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो में काम करने वाले कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने छोटे पर्दे के कलाकार से ही शादी रचाई है। वहीं कई नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना जीवनसाथी छोटे पर्दे से बाहर मिला। आइए डालें उन्हीं में से कुछ एक्ट्रेसेस पर एक नजर:
-
शिरीन सेवानी ये रिश्ता क्या कहलाता है में जसमीत कौर माहेश्वरी का किरदार निभाती थीं। शिरीन के पति उदयन सचान एयर इंडिया में पायलट हैं।
-
मोहिना कुमारी शो मी कीर्ति गोयनका का किरदार निभाती थीं। उनकी शादी सुयष रावत से हुई है। सुयश बड़े बिजनेसमैन हैं।
-
ये रिश्ता क्या कहलाता है में देव्यानी सिंघानिया का किरदार निभाने वालीं क्षिती जोग के पति हमेंत धोमे भी टीवी इंडस्ट्री से बाहर के हैं। वह मराठी सिनेमा से जुड़े हैं। (यह भी पढ़ें- ‘रेखा मेरे पति संग आखिरी वक्त तक खड़ी रहीं..’, विनोद मेहरा की पत्नी किरण ने खोले कई राज)
-
शो में वर्षा माहेश्वरी का रोल प्ले करने वालीं पूजा जोशी के पति मनीष अरोड़ा बिजनेसमैन हैं।
-
ये रिश्ता क्या कहलाता है में निधि उत्तम नंदिनी सिंघानिया का किरदार निभाती हैं। उनके पति मोहित पाठक सिंगर हैं। (यह भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के संजीव सेठ संग 11 साल बद हुआ था तलाक, जानिए किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस रेशम टिपनिस)