-
स्टार प्लस के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं प्रियंका विकास कलंतरी मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में बेबी बम्प के साथ फोटो शूट कराया है। उनके फैंस को ये फोटोशूट बेहद पसंद आ रहा है। ये लोग इन्हें गुडलक के मैसेजेस कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका ने एक्टर विकास कलंतरी के साथ साल 2012 में शादी रचाई थी। अब शादी के 7 साल बाद प्रियंका मां बनने जा रही हैं। प्रियंका ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी का 35वां सप्ताह चल रहा है। (All Pics: @Priyankavikaskalantari/instagram)
-
प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उनकी प्रेग्नेंसी के 35 हफ्ते पूरे हो गए हैं। उनसे होने वाले बेबी का इंतजार नहीं सहा जा रहा।
-
फ्लोरल ड्रेस में प्रियंका की इस तस्वीर में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी वाला ग्लो साफ दिख रहा है।
-
प्रियंका और उनके पति विकास दोनों अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर एक्साइटेज दिख रहे हैं।
-
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आयुष अग्रवाल की बहन का रोल निभाने वाली प्रियंका ने पलकों की छाव में और रंग बदलती ओढ़नी में भी काम कर चुकी हैं।
-
प्रियंका के पति विकास कलंतरी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'प्यार जिंदगी है उनकी पहली फिल्म थी।