-
हर कोई सालभर में घटित घटनाओं, ट्रेंड्स और महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। ऐसे में हम सबसे पहले Google की मदद लेते हैं। इसी क्रम में, Google ने इस साल के अंत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए शब्दों की लिस्ट जारी की है। इन शब्दों को लेकर लोगों की जिज्ञासा और उनके अर्थों के बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। चलिए जानते हैं 2024 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए शब्दों के बारे में और क्यों ये शब्द ट्रेंड कर रहे थे। (Photo Source: Pexels)
-
All Eyes on Rafah
2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया शब्द था ‘ऑल आइज ऑन राफा’। यह शब्द इजरायली हवाई हमले के बाद दक्षिणी गाजा के राफा कैंप्स में हुई विनाशकारी घटनाओं से जुड़ा हुआ है। इस घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिससे लोग इस फ्रेज का अर्थ जानने के लिए गूगल पर खोजने लगे। (AI Generated Image) -
Akaay
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस साल अपने दूसरे बच्चे का नाम ‘अकाय’ रखा, जिसे इंटरनेट पर खूब सर्च किया गया। ‘अकाय’ संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है ‘जो निराकार हो’ यानी जिसका कोई रूप या शरीर न हो। यह नाम लोकप्रिय होने के साथ-साथ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। (Photo Source: @anushkasharma/instagram) -
Cervical Cancer
स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया शब्द था ‘सर्वाइकल कैंसर’। यह बीमारी महिलाओं में होने वाली एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। इस विषय पर अधिक सर्चिंग यह दर्शाती है कि लोग अब महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं। (Photo Source: Pexels) -
Tawaif
संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ के बाद ‘तवायफ’ शब्द को लेकर काफी चर्चा हुई। यह शब्द एक पारंपरिक महिला कलाकार को दर्शाता है, जो संगीत और नृत्य में कुशल होती है। सीरीज के रिलीज होने के बाद लोग इस शब्द के अर्थ को जानने के लिए गूगल पर खोजने लगे। (Still From Film) -
Demure
‘डिम्योर’ शब्द भी इस साल गूगल पर काफी सर्च किया गया। इसका मतलब होता है ‘शर्मीला और विनम्र’। यह शब्द आमतौर पर महिलाओं के लिए प्रयोग किया जाता है। यह शब्द साहित्य, मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर सुने या पढ़े जाने के बाद लोगों ने इसके बारे में जानने के लिए सर्च किया। (Photo Source: @joolieannie/Instagram) -
Pookie
सोशल मीडिया पर इस साल ‘पूकी’ शब्द भी काफी ट्रेंड करता रहा। इसका इस्तेमाल आमतौर पर किसी को चिढ़ाने, पुचकारने या किसी से स्नेह दिखाने के लिए किया जाता है। यह शब्द अक्सर परिवार और मित्रों के बीच इन्फॉर्मल बातचीत में सुना जाता है और इसकी कोई विशेष पारिभाषिक परिभाषा नहीं है। -
Stampede
‘स्टेमपेड’ शब्द का मतलब होता है भगदड़, और इस साल गूगल पर इसे खूब सर्च किया गया। यह एक ऐसी स्थिति को कहा जाता है, जब लोग एक स्थान पर अचानक से बहुत तेजी से दौड़ते हैं और इससे हादसे या चोटें हो सकती हैं। यह आमतौर पर किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव, मेले, या खेल आयोजन में भीड़ के नियंत्रण से बाहर होने पर होता है। भीड़ और भगदड़ से जुड़ी घटनाओं की खबरों के कारण लोग इस शब्द के बारे में ज्यादा सर्च करते नजर आए। (AP Photo) -
Moye Moye
यह शब्द इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर मीम्स के रूप में वायरल हुआ। दरअसल, यह शब्द 2023 में रिलीज हुए सर्बियाई गाने ‘Džanum’ से आया है। गाने के कोरस में ‘moje more’ शब्द बार-बार सुनाई देता है, जिसका मतलब ‘माई बैड ड्रीम’ होता है। हालांकि इसे सोशल मीडिया पर फनी मीम्स के रूप में पेश किया गया और लोगो ने इसे ‘मोये मोये’ नाम दे दिया। (Photo Source: YouTube) -
Consecration
‘कॉन्सिक्रेशन’ शब्द का मतलब है किसी विशेष स्थान या वस्तु को धर्मिक दृष्टि से पवित्र और समर्पित करना। यह शब्द पूजा या धार्मिक अनुष्ठान से जुड़ा हुआ है, जब किसी चीज को ईश्वर या धर्म के प्रति समर्पित किया जाता है। इसे विशेष रूप से धार्मिक समारोहों और संस्कारों में इस्तेमाल किया जाता है। यह साल के सबसे सर्च किए गए शब्दों में शामिल है। (Photo Source: Pexels) -
Good Friday
‘गुड फ्राइडे’ ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है, जो यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने और उनके बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से प्रार्थना, ध्यान, और तपस्या का दिन होता है। भारत में भी कई ईसाई समुदाय इसे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं। यह 2024 के सबसे ज्यादा सर्च किए गए शब्दों में 10वे स्थान पर रहा। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: Year in Search 2024: ‘आम के अचार’ से ‘लेमन बाम’ तक, 2024 में लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च की इन 10 फूड-ड्रिंक की रेसिपी)
