-

बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने ऋतिक रोशन, आयुष्मान खुराना समेत कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है। वहीं उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। बॉलीवुड और टीवी सीरियल्स में डेब्यू करने से पहले उनका सपना आईएएस बनने का था। ऐसे में आईए जानते हैं कैसे यामी गौतम आईएएस बनते बनते एक्ट्रेस बन गईं। (Image: Yami Gautam Instagram and Twitter)
-
एकेडमिक्स में अच्छा होने की वजह से यामी आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती थीं। वो कुछ भी गलत होता नहीं देख सकती थीं। एक बार उन्होंने 9वीं क्लास में एक लड़के को सबके सामने थप्पड़ भी जड़ दिया था। आईएएस की तैयारी के दौरान ही उन्हें एक्टिंग का खुमार चढ़ गया था।
-
चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान उन्होंने एक ऑडिशन दिया था जहां वो सलेक्ट हो गईं और मुंबई का रूख कर लिया। यामी में बचपन से ही फिल्मी कीड़ा था। वो घर पर माधुरी दिक्षीत के गाने पर थिरका करती थीं। उनके पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर थे और बहन सुरीली गौतम भी पंजाबी एक्ट्रेस। घर पर माहौल काफी फिल्मी था।
-
मुंबई आने के बाद उन्होंने कई ऑडिशन दिए। कई ऑडिशन देने के बाद उन्हें एक बंगाली सीरियल चांद के पार चलो में मौका मिला। इसके बाद उन्हें ये प्यार ना होगा कम नामक सीरियल में मौका मिला। इस सीरियल ने यामी की जिंदगी बदल दी।
-
इसके बाद उन्होंने फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। विक्की डोनर के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स आने लगे। यामी ने फिल्म उरी में एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा भी था। यामी कई अवॉर्डस भी जीत चुकी हैं।
अभिनेत्री यामी गौतम ने उरी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से 4 जून को गुपचुप शादी रचा ली। साल 2019 में रिलीज हुई आदित्य धर की पहली फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में यामी गौतम नजर आई थी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों बेहद करीब आ गए थे जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। (All images Yami gautam Instagram)