-
Xiaomi ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी बैट्री iPhone 6s से दो गुनी ज्यादा दमदार है। चीनी फोन कंपनी का यह फोन अभी भारत में उपलब्ध नहीं है। इसे 12 जनवरी से चीन में बेचा जा रहा है। फोन का नाम है Xiaomi Redmi 3। इसकी कीमत 100 डॉलर (करीब 6500 रुपए) है। इसमें 4,100 mAh की बैट्री है। iPhone 6s में 1,715 mAh की बैट्री है, जबकि इस फोन की कीमत करीब 650 डॉलर है।
Redmi 3 काफी जल्दी चार्ज हो जाता है, लेकिन कंपनी ने यह नहीं बताया है कि फोन को फुल चार्ज करने में कितना वक्त लगेगा। ज्यादा milliampere-hour (mAh) वाली बैट्री को पूरा चार्ज करने में ज्यादा वक्त लगता है, लेकिन चार्ज हो जाने के बाद लंबे समय तक चलता है। फोन में पांच इंच की स्क्रीन है और इसकी मोटाई (थिकनेस) मात्र 8.5 एमएम (iPhone 6s 7.1 एमएम) है। फोन का वजन 144 ग्राम है। यानी iPhone 6s से केवल एक ग्राम भारी। -
Redmi 3 में दो सिम कार्ड लग सकते हैं। इसकी इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी 16 जीबी है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड लगा कर बढ़ाया भी जा सकता है।
Xiaomi Redmi 3 में दो सिम कार्ड लग सकते हैं। इसकी इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी 16 जीबी है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड लगा कर बढ़ाया भी जा सकता है।
