• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. world tourism day planning to travel abroad in low budget a guide to travel to vietnam in

World Tourism Day: इस देश में जाते ही 1 रुपया बन जाएगा 300, सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये है परफेक्ट जगह

World Tourism Day Budget Travel Ideas: हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में पर्यटन के महत्व को पहचानने और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

By: Archana Keshri
Updated: September 27, 2024 11:47 IST
हमें फॉलो करें
  • Budget travel to Vietnam
    1/10

    हर साल 27 सितंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड टूरिज्म डे (World Tourism Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, और आर्थिक महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह एक ऐसा दिन है जब दुनिया भर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/10

    वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट की चिंता आपको रोक रही है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां 1 भारतीय रुपया लगभग 300 के बराबर है। (Photo Source: Pexels)

  • 3/10

    हम बात कर रहे हैं वियतनाम की, जो बजट ट्रैवलर्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप कम खर्चे में भी शानदार ट्रिप का अनुभव कर सकते हैं। वियतनाम की मुद्रा वियतनामी डोंग (VND) है। 1 भारतीय रुपया करीब 294.05 वियतनामी डोंग के बराबर होता है। (Photo Source: Pexels)

  • 4/10

    इसका मतलब है कि अगर आप 1000 रुपये के साथ वियतनाम जाते हैं, तो वह करीब 294047 वियतनामी डोंग में बदल जाएगा। दिल्ली से वियतनाम की फ्लाइट दूरी लगभग 5-6 घंटे की है, और यहां घूमने का खर्च भी बहुत कम है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/10

    फ्लाइट की टिकट 12 से 15 हजार रुपये के बीच मिल जाती है, और वीजा के लिए लगभग 2 हजार रुपये का खर्च होता है। वियतनाम में एक सप्ताह की यात्रा के लिए आपको लगभग 7 से 15 हजार रुपये तक का खर्चा हो सकता है। इसमें रहने, खाने और स्थानीय ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे शामिल हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 6/10

    ट्रांसपोर्टेशन के लिए 3,000 रुपये तक का खर्च आएगा, और खाने-पीने के लिए 4,000 रुपये तक का बजट काफी होगा। वियतनाम में खाने-पीने के लिए कई बेहतरीन विकल्प हैं। आप यहां के खास बन्ह मी सैंडविच, फ़ो (Pho) नूडल सूप, और बन चा जैसे वियतनामी डिश का आनंद ले सकते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 7/10

    वियतनामी स्ट्रीट फूड काफी सस्ता है, और आपको हनोई की सड़कों पर 20,000 वियतनामी डोंग (लगभग 68 रुपये) में ही बन्ह मी सैंडविच या फ़ो का कटोरा मिल सकता है। अगर आपको भारतीय खाने का मन हो, तो ‘ज़ाइका’ नामक भारतीय रेस्टोरेंट में जा सकते हैं, जहां आपको घर जैसा स्वाद मिलेगा। (Photo Source: Pexels)

  • 8/10

    वियतनाम में एक से बढ़कर एक शानदार पर्यटन स्थल है। हालोंग बे, होई एन जैसे कई टूरिस्ट स्पॉट हैं जहां आप वक्त बिता सकते हैं। हालोंग बे को ‘बे ऑफ डिस्कडिंग ड्रैगन्स’ के रूप में भी जाना जाता है। साल 1994 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहरों में शामिल किया था। (Photo Source: Pexels)

  • 9/10

    इसके अलावा आप हनोई घूम सकते हैं। इस शहर वियतनाम का पूरा इतिहास छिपा है। वहीं नॉर्थ में बसा गियांग पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच मॉडर्न आर्किटेक्ट का मेलजोल है। यहां के सुनहरे पैगोडा, म्यूजियम और ट्रेडिशनल मार्केट आपका दिल जीत लेंगे। (Photo Source: Pexels)

  • 10/10

    इसके अलावा होई एन एशिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इसे शांति प्रिय शहर माना जाता है। वहीं हा गियांग की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेती है। यहां आप हो ची मिन्ह समाधि, वेस्ट लेक, होन कीम झील और होआ लो जेल देख सकते हैं। यहां अगरबत्ती बनाने वाला गांव भी देखने लायक है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: दुनिया के इन देशों में होती है सबसे ज्यादा अरेंज मैरिज, पहले नंबर पर है भारत)

TOPICS
tourism
Vietnam
अपडेट
प्रभास की इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचा कोहराम, अब ओटीटी पर हो रही हैं स्ट्रीम
Women’s World Cup: न्यूजीलैंड से हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा भारत, नेट रनरेट पर नहीं फंसेगा पेंच, जानें पूरा गणित
आज की पांच बड़ी खबरें, जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए, बिहार चुनाव से लेकर हाई कोर्ट तक
Women’s World Cup 2025 Points Table: ऑस्ट्रेलिया- इंग्लैंड मैच के बाद महिला वर्ल्ड कप की अंक तालिका, साउथ अफ्रीका नीचे खिसकी
दुनिया मेरे आगे: सोचिए आखिरी बार आपने क्या नया सोचा था? वह जीवन क्या जब हर दिन कुछ नया न सोचें, न करें
विचार: थाली आधी भरी, पेट खाली – क्या कभी खत्म होगी दुनिया से भूख की कहानी? 29.5 करोड़ लोगों के पास एक वक्त का भी खाना नहीं
‘अगर मैं दोषी हूं, तो फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं’, परिवार के खिलाफ FIR पर बोले पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
संपादकीय: स्वच्छता अभियान की पोल खुली, सुप्रीम कोर्ट में पहुंची देशभर के टॉयलेट्स की सच्चाई
संपादकीय: क्या अमेरिका ने H1B वीजा नियमों में लिया यू-टर्न? अब नहीं देना पड़ेगा भारी शुल्क, ट्रंप के नए ऐलान से राहत
‘पेशाब चटवाई, गालियां दीं और…’, लखनऊ में दलित बुजुर्ग से दुर्व्यवहार, मायावती बोलीं- कानून का सख्ती से हो पालन
IND vs AUS LIVE Score | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी,कुलदीप को मौका नहीं
फोटो गैलरी
9 Photos
घर में पक्षियों का घोंसला बनना क्या देता है शुभ संकेत या बढ़ाता है दुर्भाग्य? जानिए यहां
14 hours agoOctober 22, 2025
8 Photos
अध्यात्म का 5-7-5 नियम, मन को शांत करने और सुखी जीवन का है सबसे सरल तरीका
15 hours agoOctober 22, 2025
8 Photos
सावधान! क्या आप भी डालते हैं कान में तेल? हो सकती है परमानेंट हियरिंग डिसेबिलिटी
15 hours agoOctober 22, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US