-

ऊंचाई से डरने वालों को इस जगह नहीं जाना चाहिए। दुनिया का यह सबसे बड़ा और ऊंचा झांगजियाजिए ग्रेंड केनेयन ग्लास ब्रिज चीन के हुनान प्रांत में है। इस पुल को बनाने की प्रेरणा अमेरिकन ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अवतार' से ली गई है। इस ब्रिज पर चलने में अच्छे-अच्छों के पसीने निकल जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस ब्रिज में क्या-क्या है खास?
इस पुल की मजबूती को लेकर शक करने वाले लोगों के लिए अथोरिटी ने एक सेफ्टी डेमोंस्ट्रेशन कराया था जिसमें उन्होंने लोगों को पुल में इस्तेमाल किए गए कांच को हथोड़े से तोड़ने का चैलेंज दिया था। साथ ही इस डेमोंसट्रेशन में उन्होंने इस कांच में एक कार की टक्कर करा कर भी दिखाई थी। इस डेमोंसट्रेशन को देखने के बाद यहां आई एक महिला ने कहा बताया, "मैं इस पुल पर जाने को लेकर बेहद डरी हुई थी, लेकिन अब मुझे यह सुरक्षित महसूस हो रहा है।" -
इस पुल पर से एक दिन में सिर्फ 8000 लोगों को ही गुजरने की अनुमति दी जाती है। लोगों को इस पुल से गुजरने के लिए एक दिन पहले ही अपना टिकट बुक करना होता है जिसकी कीमत चीनी मुद्रा में 138 युआन है। यह भारतीय मुद्रा में 1343 रुपए होता है। लोगों की सुरक्षा के लिहाज से इस पुल पर सेल्फी स्टिक्स और कैमरा पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। इस पुल पर नुकीली हील वाली सैंडल पहनना भी मना है।
-
इस पुल को दिसंबर 2015 में 22.5 मिलियन युआन की लागत से तैयार किया गया है। इजराइल आर्किटेक्ट हेम डोटन ने इस ब्रिज को बनाया है जिसमें लोगों के चलने की जगह पर लकड़ी या मेटल की जगह कांच की पारदर्शी विशाल प्लेटों का इस्तेमाल किया गया है। जिससे व्यक्ति को ऊंचाई का डरावना अहसास होता है। अपने सहकर्मियों के साथ पुल देखने पहुंचे लिन चेन्लगू ने बताया, "आज यहां थोड़ी भीड़ है। लेकिन हवा में 300 मीटर की ऊंचाई पर लटकने का मजा ही कुछ और है।"
-
झांगजियाजिए के एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक 6 मीटर की चौड़ाई वाले इस पुल को बनाने में 99 पारदर्शी कांचों की प्लेटों का इस्तेमाल किया गया है। यह ट्यूरिस्ट्स के लिए एक अच्छी जगह है। उन्होंने बताया कि इस पुल पर से एक बार में 800 लोग केनयन से पार हो सकते हैं।
-
जमीन से लगभग 300मीटर ऊंचाई पर बने इस ब्रिज की लंबाई तकरीबन 1400फीट है। चीन की सेंट्रल ह्यूमन प्रोविंस में बना यह पुल झांगजियाजिए ग्रेंड केनेयन में बना यह पुल दो पहाड़ों को जोड़ता है।