-
हर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। बॉलीवुड में भी कई फिल्में बनी हैं जिसमें महिलाओं की ताकत को बड़े परदे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। इन फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं। (@Sonakshi Sinha/FB)
-
दहाड़
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। फिल्म में उनका दमदार अदाकारी की खूब तारीफें हुई थी। वुमन्स डे के मौके पर इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। (@Sonakshi Sinha/FB) -
महारानी
बिहार की सियासी बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज ‘महारानी’ का 7 मार्च को सोनी लिव पर तीसरा सीजन रिलीज हुआ है। इसमें हुमा कुरैशी ऐसी महिला के किरदार में हैं जो घरेलू कामकाज को संभालने के साथ ही प्रदेश की मुख्यमंत्री भी हैं। (sonyliv) -
माई
इस वेब सीरीज में एक ऐसी मध्यमवर्गी मां के किरदार को दिखाया गया है जो अपनी बेटी के कातिलों का पता लगाने में बड़े से बड़े ताकतवर लोगों से भीड़ जाती है। मां के किरदार में साक्षी तंवर हैं जिनकी दमदार अदाकारी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Netflix) -
पिंक
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर ये फिल्म समाज को कई संदेश देती है। इसमें से एक यह है कि समाज चाहे कितना भी मॉर्डन क्यों न हो जाए लेकिन फिर भी लड़कियों को कपड़ों के आधार पर जज किया जाता है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। (Hotstar) -
थप्पड़
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘थप्पड़’ उन पुरुषों और समाज के लिए है जो महिलाओं पर हाथ उठाना या घरेलू हिंसा को मामूली बात कहते हैं। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। (Prime Video) -
छपाक
ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है जिसमें उनके किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आईं थीं। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। (Hotstar) -
नीरजा
ये फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की असल जिंदगी पर आधारित जिन्होंने 1986 में हाईजैक हुए पैमएम फ्लाइट 73 में सवार 359 लोगों की जान अपनी जान देकर बचाई थी। फिल्म में उनके किरदार में सोनम कपूर हैं और इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। (Hotstar)
