-
एक नजर में देखने पर लगता है यह एक नॉर्मल सेल्फी की तरह है, जिसमें एक लड़की अपने बेड पर बैठी है। हालांकि अगर आप इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे की इसमें एक गड़बड़ी है। हालांकि इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर 2003 में डाला गया था, मगर यह फिर से वायरल हो रही है। अगली स्लाइड में जानिए इसमें क्या गड़बड़ी है- (Photo: Instagram)
-
फोटो को Deviantart नाम की एक वेबसाइट पर डाला गया था। तस्वीर को फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया था, "ध्यान से देखना।" इस फोटो को देख अधिकतर लोग खा खा जाते हैं, मगर आपको बता दें इसमें लड़की के हाथ में 5 नहीं 6 उंगलियां हैं। लोगों को कन्फ्यूज करने के लिए तस्वीर में फोटोशॉप का इस्तेमाल किया गया है। –
-
फ्लोरल कार्पेट वाली इस तस्वीर को फिलिपींस की Jeya May Cruz ने डाला है। फोटो को 16 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया और 1.2 लाख लोगों ने पसंद किया। तस्वीर में आपको फोन की तलाश करनी है। अगली स्लाइड में देखिए कहां छिपा है फोन- (Photo: Twitter)
-
तस्वीर में छिपा फोन दिखने में कुछ फ्लोर के जैसा ही है। मगर फोन के पीछे बना फ्लोरल पैटर्न पूरी तरह फ्लोर से मैच नहीं करता। ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि फोन टेबल के दाईं तरफ रखा है। अगली स्लाइड में देखिए एक और puzzle-
-
इस तस्वीर को PlayBuzz यूजर ने बनाया है। फोटो में एक ग्रे कलर की कार सीट दिखाई दे रही है और एक छुपी हुई वस्तु को खोजना है। अगली स्लाइड में देखिए जवाब- (Photo: 9GAG)
-
एक नजर में इसे पकड़पाना मुश्किल है, मगर थोड़ा गौर से देखा जाए तो सीट के ऊपर ही एक ग्रे रंग का iPad रखा दिखाई देगा।