
बॉलीवुड अभिनेता जायद खान आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। जायद खान ने बॉलीवुड में कई फिल्मे की हैं लेकिन फिलहाल वे बॉलीवुड में सक्रीय नहीं है और न ही उनके किसी प्रोजेक्ट को लेकर खबर है। एक दौर में भले ही जायद खान की फिल्में बॉक्सऑफिस पर ज्यादा धमाल न दिखा सकीं लेकिन उनकी मैक्कूलर बॉडी की गर्ल्स काफी दीवानी थीं। जायद ने अपने करिअर में मैं हू ना जैसी हिट फिल्म भी दी है, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही साबित हुईं। -
जायद खान ने 2003 से चुरा लिया है तुमने से फिल्मी करिअर की शुरुआत की थी, जिसमें वे ईशा देओल के साथ नजर आए थे। 2004 में जायद ने शाहरुख खान के साथ मैं हूं ना में काम किया। ये फिल्म उस दौर की बिगेस्ट सुपरहिट थी।
इसके बाद उन्होंने अर्जुन रामपाल और अमीषा पटेल के साथ वादा फिल्म में काम किया। इसी साल उन्होंने शब्द, दस में भी काम किया। इन दोनों फिल्मों में उनके काम की काफी सराहना हुई। इसके बाद शादी नं-1 उनकी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इसी साल 2005 में जायद खान ने शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हैं। जायद ने फाइट क्लब, रॉकी द रेबेल जैसी फिल्में की। जो ज्यादा नहीं चलीं। उनकी सलमान संग युवराज, स्पीड, कैश आदि फिल्में ज्यादा नहीं चली। 2012 में आई देशी मैजिक उनकी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद से वे फिल्मों से दूर हैं। -
जायद खान ऋतिक रोशन के साले और सुजैन खान के भाई हैं। जो लाइम लाइट में नहीं रहते। लेकिन वे अब भी काफी हैंडसम हैं।
-
ऋतिक रोशन और अपने बेटे के साथ जायद।
-
पत्नी के साथ जायद
-
बेटे के साथ जायद