साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आई हैं लेकिन इस बार वह पहचान में नहीं आ रही हैं। प्रिया प्रकाश वारियर 2018 की सबसे चर्चित अभिनेत्री हैं जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। प्रिया एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने महज एक सीन में आंख मारकर पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है। आंख मारने वाले विडियो के जरिए रातोंरात नाम कमाने वाली प्रिया का नाम कई विवादों में भी आया। लेकिन एक बार फिर से प्रिया अपने नए अंदाज को लेकर सुर्खियों में आई हैं। दरअसल, प्रिया प्रकाश के चर्चा में आने की वजह है उनका नया अंदाज। इन तस्वीरों में प्रिया को कोई पहचान नहीं पा रहा। (All Photos- priya prakash varrier) -
प्रिया के नए मेकऑवर की तस्वीरों में वह आंख मारने वाली एक्ट्रेस से बिल्कुल अलग लग रही हैं।
प्रिया ने हाल ही में एक वीडियो एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है जिसमें वह कमाल की दिख रही हैं। रेल कलर की डिजाइनर ड्रेस और हेयर स्टाइल में प्रिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। -
महज एक वीडियो से दुनिया में नाम और शोहरत कमाने वाली प्रिया अब पूरी तरह से बदल गई हैं। उनके घुंघराले बाल अब सिल्की हेयर हो गए हैं। उनके इस नए लुक पर फिर से फैंस उन पर फिदा हो गए हैं। पहले से वह लाखों फैंस की क्रश हैं और अब प्रिया ये तस्वीरे न जाने कितनों को उनका दीवाना बनाएंगी।
-
महज एक वीडियो से दुनिया में नाम और शोहरत कमाने वाली प्रिया अब पूरी तरह से बदल गई हैं। उनके घुंघराले बाल अब सिल्की हेयर हो गए हैं।
-
प्रिया का चेहरा पहले ऐसा था लेकिन अब वह पूरी तरह से अलग लग रही हैं।
प्रिया ने अरू आदर लव में एक कॉलेज स्टूडेंट का किरदार किया था, जो कि एक साउथ इंडियन फिल्म थी। अब प्रिया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिम्बा में काम दिया है। फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
