-

बॉलीवुड में आज शायद ही कोई एक्ट्रेस ऐसी हो सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम ना करना चाहे। लेकिन इसी बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री भी है जिसने सलमान के साथ फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। जी हां, इस एक्ट्रेस का नाम है श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor)।
-
श्रद्धा कपूर को अपनी पहली ही फिल्म सलमान खान के साथ मिल रही थी।
-
श्रद्धा उस वक्त 16 साल की थीं और पढ़ाई कर रही थीं।
-
श्रद्धा ने सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने से ये कहते हुए इनकार कर दिया था कि वह अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।
-
श्रद्धा उस वक्त इंटरमीडिएट में पढ़ रही थीं। श्रद्धा ने सलमान के साथ डेब्यू के ऊपर अपनी पढ़ाई को तवज्जो दी।
-
हालांकि श्रद्धा को इस बात का आज भी दुख है कि वह सलमान के साथ काम नहीं कर पाई हैं।
-
सलमान के साथ फिल्म ठुकराने के 7 साल बाद श्रद्धा कपूर ने डेब्यू किया।
-
श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म थी तीन पत्ती। इस फिल्म में उनके साथ आर. माधवन और अमिताभ बच्चन थे।
-
बता दें कि श्रद्धा कपूर बॉलीवुड सुपरस्टार शक्ति कपूर की बेटी हैं।
-
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा की 'बागी 3' हाल ही में रिलीज़ हुई है। यह फिल्म कोरोना वायरस के कारण बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है।