• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. why barley aka jau is sown during navratri know its religious significance

नवरात्रि में क्यों बोए जाते हैं जौ? क्या है इसका महत्व

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना, व्रत-उपवास, कलश स्थापना और अखंड ज्योत जलाने जैसी परंपराएं निभाई जाती हैं। इन्हीं परंपराओं में एक महत्वपूर्ण है जौ बोने की परंपरा, जिसे नवरात्रि का अभिन्न अंग माना जाता है।

By: Archana Keshri
September 25, 2025 16:24 IST
हमें फॉलो करें
  • Barley in Navratri Puja
    1/9

    नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस 9 दिवसीय पर्व के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र में घट स्थापना, अखंड ज्योति, व्रत और कन्या पूजन के साथ-साथ जौ बोने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर नवरात्रि में जौ क्यों बोए जाते हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे की मान्यता और महत्व। (Photo Source: Pexels)

  • 2/9

    क्यों बोए जाते हैं जौ?
    धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में जौ बोना शुभ और मंगलकारी होता है। जौ को ‘जयंती’ और ‘अन्नपूर्णा देवी’ का स्वरूप माना गया है, इसे “जौ जयंती” भी कहा जाता है। जौ के बिना नवरात्रि अधूरी मानी जाती है क्योंकि जौ का अंकुरण घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। (Photo Source: Freepik)

  • 3/9

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जौ दुनिया का पहला अनाज माना जाता है। इसे भगवान ब्रह्मा का स्वरूप भी कहा गया है। कहा जाता है कि जैसे ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की, वैसे ही बाकी अनाजों की उत्पत्ति जौ से हुई। इसी कारण नवरात्रि में इसे विशेष स्थान दिया गया है। (Photo Source: Freepik)

  • 4/9

    जौ बोने की विधि
    नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के साथ ही जौ बोने की प्रक्रिया शुरू होती है। सबसे पहले एक साफ मिट्टी का बर्तन लें, जिसका मुंह खुला हो। इसमें पवित्र मिट्टी डालकर उसमें जौ के दाने बो दें। (Photo Source: Freepik)

  • 5/9

    हल्के हाथ से पानी छिड़कें और ध्यान रखें कि मिट्टी नम रहे, परंतु पानी ज्यादा न हो। इस पात्र को मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर के पास रखें। नौ दिनों तक रोज थोड़ा-थोड़ा पानी दें ताकि जौ अंकुरित होकर बढ़ सके। (Photo Source: Freepik)

  • 6/9

    जौ के बढ़ने का महत्व
    जौ का अंकुरित होना शुभ संकेत माना जाता है। यह घर में सुख-समृद्धि, शांति और देवी कृपा का प्रतीक है। यदि जौ 2 से 3 दिन में अंकुरित हो जाए, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/9

    जौ के हरे और सफेद रंग आने वाले समय को अच्छा और मंगलमय बताते हैं। यदि जौ आधा हरा और आधा पीला हो तो इसका अर्थ है कि वर्ष का कुछ समय अच्छा और कुछ समय चुनौतियों से भरा होगा। (Photo Source: Freepik)

  • 8/9

    जौ से जुड़ी मान्यताएं
    कहते हैं कि नवरात्रि में जौ जितना ज्यादा और तेजी से बढ़ता है, उतनी ही माता दुर्गा की कृपा घर-परिवार पर बनी रहती है। नवरात्रि के अंत में उगे हुए जौ को नदी या किसी पवित्र जल में विसर्जित कर दिया जाता है। कई मंदिरों में भी यही परंपरा निभाई जाती है और इसे शुभ संकेत माना जाता है। (Photo Source: Freepik)

  • 9/9

    भविष्य का संकेत
    पुरानी मान्यताओं के अनुसार, जौ की बढ़त से वर्षा और फसल का अनुमान लगाया जाता था। यदि जौ उचित रूप से अंकुरित न हो तो इसे अशुभ माना जाता है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: माता सती के अंग जहां गिरे, वहां बने शक्ति पीठ, जानिए भारत समेत किन-किन देशों में स्थित है ये 51 पवित्र स्थल)

TOPICS
Ashwin Navratri
navratra
Navratri
Navratri 2025
shardiya navratra
shardiya Navratri
+ 2 More
अपडेट
महंगे सुपरफूड भूल जाइए, ये सस्ता देसी अनाज है पोषण का पावरहाउस, वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल में है बेहद असरदार, जानें फायदे
विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में कांग्रेस की बड़ी तैयारी, गांव-गांव तक कराएगी ‘संविधान पर चर्चा’
अर्जुन तेंदुलकर कुटाई के बाद ओपनिंग करने उतरे, ठोके 5 चौके, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूके
2026 में भी भारत की अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत! आर्थिक सुधारों के दम पर ग्रोथ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
भारत में लुप्त हो रहे ‘जटायु’, संस्था ने कहा- इन तरीकों से रोकी जा सकती है गिद्धों की घटती आबादी
HTET 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं, बोर्ड ने जारी की अधिसूचना
नए साल से ठीक पहले राजस्थान में कार से 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
गाय दूध देती है लात मारकर… इन फनी और मजेदार शायरियों से दोस्तों को दें नए साल की बधाई
18 महीने बाद इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, सूर्य और मंगल का बनेगा दुर्लभ संयोग, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग
New Year पर डिलीवरी ठप! राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बीच Zomato और Swiggy पार्टनर्स को दे रही ज्यादा पैसा, 10000 रुपये तक फायदा
New Year 2026: खाली पेट शराब पीना है सबसे खतरनाक गलती, जानिए कैसे ये 5 अंगों को कर देता है बर्बाद
फोटो गैलरी
9 Photos
रूस देना वाला है भारत को एक और डिफेंस सिस्टम, जानें कितना खतरनाक है S-350 वित्याज
31 minutes agoDecember 31, 2025
8 Photos
बाजुओं की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें ये योगासन और पाएं स्लिम आर्म्स
1 hour agoDecember 31, 2025
9 Photos
क्या आप जानते हैं? उत्तर-पूर्व भारत के हर राज्य की आजादी की तारीख अलग है
2 hours agoDecember 31, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US