-
ये बात तो लगभग हर किसी को पता होगी कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) पति-पत्नी हैं। लेकिन ये शायद ही ज्यादा लोगों को पता हो कि रितिका युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की बहन हैं। जी हां, रितिका युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं औऱ उन्हें राखी भी बांधती हैं। इतना ही नहीं युवराज भी रितिका को लेकर इतने पजोसिव रहे हैं कि एक बार तो उन्होंने रोहित शर्मा को ही समझाने के अंदाज में कह दिया था कि मेरी बहन से दूर रहना।
-
रितिका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट इवेंट कंपनी चलाती हैं। युवराज सिंह रितिका के क्लाइंट थे। काम के सिलसिले में मुलाकातें बढ़ीं औऱ युनराज ने रितिका को बहन बना लिया। रितिका भी उन्हें राखी बांधने लगीं।
-
साल 2015 में रोहित शर्मा और रितिका सजदेह ने शादी रचा ली थी। शादी के बाद एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने बताया था कि कैसे युवराज ने एक बार उन्हें धमकी दी थी कि मेरी बहन से दूर रहना।
-
दरअसल किसी प्रमोशनल शूट को लेकर रितिका औऱ रोहित एक दूसरे से मिले। वहां युवराज भी मौजूद थे। युवराज रोहित के पास पहुंच गए औऱ उन्हें कहने लगे कि वो मेरी बहन है..उससे दूर ही रहना।
-
हालांकि होनी को कुछ और ही मंजूर था। रोहित शर्मा और रितिका की शादी हो गई।
-
रोहित शर्मा ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में रितिका को प्रपोज किया था।
-
ये ग्राउंड रोहित शर्मा ने इसलिए चुना था क्योंकि उन्होंने यहीं से क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी।
-
(Photos: Social Media)
