
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। अक्सर बॉलीवुड स्टार्स की लव स्टोरी की चर्चाएं सुनने को मिलती रहती है, लेकिन आज हम कॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थलापति विजय की लव स्टोरी के बारे में बात करेंगे। सुपरस्टार थलापति विजय अपनी डाय हार्ट फैन के प्यार में पड़ गए थे और उनसे उन्होंने शादी भी कर ली। तस्वीरों में देखे ये दिलचस्प किस्सा। 
कॉलीवुड के सुपरस्टार थलापति विजय ने कभी ये नहीं सोचा होगा कि वो डाय हार्ट फैन को पहली नज़र में ही दिल दे बैंठेंगे। विजय का दिल संगीता सोरनालिंगम पर आ गया था। इसके बाद दोनों कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहें और बाद में दोनों ने शादी कर ली। 
विजय और संगीता सोरनालिंगम की मुलाकात चेन्नई के फिल्म सिटी में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। संगीता, विजय की सुपरहिट फिल्म पूवे उनक्कगा के लिए उन्हें बधाई देने आई थीं। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय संगीता से मिलने के बाद उनके कायल हो गए थे। संगीता ने विजय को काफी इंप्रेस किया था। वहीं विजय यह जानकर हैरान रह गए थे कि संगीता उनसे मिलने के लिए लंदन से इंडिया आई हैं। 
इसके बाद विजय ने संगीता को घर आने का न्यौता दिया और यहां से दोनों की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली। इसके बाद दोनों धीरे-धीरे करीब आ गए और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। 
थलापति विजय और संगीता ने एक दूसरे को 3 साल तक डेट किया और इसके बाद दोनों ने 25 अगस्त 1999 को शादी कर ली थी। (All Images Instagram)