दो प्यार करने वालों का रिश्ता जब शादी से पहले सगाई तक पहुंचता है तो उनके लिए उनकी रिंग की कीमत जान से कम नहीं होती। वही रिंग उन्हें बार-बार अपने प्यार का अहसास दिलाती है। लेकिन जब किसी की लाखों की रिंग गुम जाए तो उस पर क्या बीतती है, इसका अहसास इस एक्ट्रेस ने बयां किया। यहां हम बात कर रहे हैं अमेरिकी एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन के बारे में। पेरिस ने डांस क्लब में थिरकते हुए अपनी लाखों की अंगूठी खो दी। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह लम्हा उनकी लाइफ के डरावने क्षणों में से एक था। आगे की स्लाइड में जानिए रिंग खो जाने के बाद आखिर क्या हुआ। (सभी फोटोज इंस्टाग्राम से लिए गए हैं।) पेरिस ने जो अंगूठी खोई उसकी कीमत 20 लाख डॉलर है, जो उनके मंगेतर ने उन्हें सगाई के दौरान पहनाई थी। हालांकि, बाद में उनके मंगेतर ने उनकी अंगूठी को ढूंढ निकाला। वेबसाइट 'एसशोबीज डॉट कॉम' के मुताबिक, एक सूत्र ने पेज सिक्स मैगजीन से कहा, "पेरिस हाथ हिलाकर नाच रही थीं और अगले ही मिनट उनकी बड़ी-सी अंगूठी गिर गई। वह बेहद घबरा गईं, क्योंकि क्लब पूरी तरह भरा था और वहां बेहद अंधेरा था।" उनके मंगेतर ने नाइट क्लब के वीआईपी सेक्शन में अंगूठी की तलाश की। आखिरकार, एक आइस बकेट में उन्हें अंगूठी मिल गई। -
जैसे ही उनकी रिंग उन्हें वापस मिली, वह फिर मुस्कुरा उठीं।
-
पेरिस को नेशनल प्रपोज डे दौरान ये अंगूठी पहनाई गई थी।
पेरिस ने बाद में इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे अपनी लाइफ का सबसे डरावना लम्हा बताया। उन्होंने कहा, "अंगूठी बहुत बड़ी थी और जब मैं डांस कर रही थी तो यह मेरी उंगली से निकलकर कर एक आइस बकेट में जा गिरी। -
मंगेतर के द्वारा अंगूठी खोज लाने पर पेरिस ने भगवान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं। भगवान की शुक्रगुजार हूं, मेरे कर्म अच्छे हैं। इसलिए यह अंगूठी किसी और के हाथ लगने से पहले मुझे मिल गई।
-
पेरिस की अंगूठी बेहद खूबसूरत है।
