-

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान के कई किस्से सालोंसाल चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा था जो शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में सुनाया था। शाहरुख ने बताया था कि कैसे उनके बटे आर्यन ने एक लड़की की पिटाई कर दी थी। लड़की की पिटाई का कराण ये था कि उसने शाहरुख खान को मोटा और भद्दा बोल दिया था।
-
दरअसल साल 2007 में शाहरुख खान करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। वहां करण ने उनसे सवाल पूछा कि आपने अचानक से सिक्स पैक एब्स क्यों बना लिए। बता दें कि शाहरुख खान पहली बार ओम शांति ओम में सिक्स पैक एब्स में नजर आए थे।
शाहरुख ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे अपने बेटे आर्यन को बताया। शाहरुख ने बताया था कि एक बार आर्यन के स्कूल में एक लड़की मेरे बारे में उल्टा सीधा बोल रही थी, जिससे आर्यन काफी अपसेट हो गया था। -
शाहरुख ने बताया था कि आर्यन ने पहले तो उसकी बातों को इग्नोर कर दिया। जब उस लड़की ने आर्यन से ये कह दिया कि तेरे पापा मोटे और भद्दे हैं, तो उसने उसे कसके किक कर दिया। आर्यन ने ये सारा किस्सा आकर शाहरुख को बताया।
-
बकौल शाहरुख आर्यन ने कहा कि, 'मुझे उसे नहीं मारना चाहिए था। उसकी क्या गलती है। आप सही में मोटे दिखते हो।' शाहरुख ने बताया था कि वहीं से उन्होंने तय कर लिया कि मेरी पर्सनालिटी के कारण मेरे बेटे को शर्मिंदा नहीं होने दूंगा औऱ अपनी फिजिक पर काम करना शुरू कर दिया।
-
शाहरुख खान 54 साल से ज्यादा होने के बावजूद भी आज बेहद फिट नजर आते हैं।