-

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) जितना अपनी अदाकारी के लिए मशहूर थे उतना ही बेबाकी के लिए भी जाने जाते थे। कई बार उन्होंने अपने बेबाक बयानों से मीडिया की सुर्खियां बटोरी थीं। एक बार तो ऋशि कपूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) पर इतना भड़क गए थे कि उन्होंने उनके करियर औऱ क्लास तक पर सवाल उठा दिए थे। दरअसल इन दोनों अभिनेत्रियों द्वारा वह अपने बेटे रणबीर (Ranbir Kapoor) पर किए कमेंट से काफी नाराज थे।
-
दरअसल पूरा मामला साल 2010 का है। तब दीपिका औऱ सोनम करण जौहर के एक टॉक शो में साथ पहुंची थीं।
-
शो में करण जौहर ने दीपिका से पूछा था- आप रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देना चाहेंगी? जवाब में दीपिका ने कहा- मैं रणबीर को एक कॉन्डम का पैकेट गिफ्ट करना चाहती हूं क्योंकि वह इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं। साथ ही दीपिका ने भी कहा था कि रणबीर को किसी कॉन्डम कंपनी का ऐड करना चाहिए।
-
वहीं शो में सोनम कपूर ने रणबीर के लिए कहा था- वह एक अच्छे दोस्त हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि वह एक अच्छे बॉयफ्रेंड भी हैं या नहीं। मैं रणबीर को काफी समय से जानती हूं लेकिन एक दोस्त के तौर पर मेरा मतलब है कि दीपिका इतने समय तक उनके साथ बहुत अच्छे तरीके से रही हैं।' इसके बाद दीपका ने सोनम को 'थैंक्यू' कहा था।
-
ऋषि कपूर इन दोनों अभिनेत्रियों द्वारा अपने बेटे के बारे में ऐसी बातें सुन भड़क गए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कह दिया था कि दोनों की बातें उनके क्लास को दर्शाती हैं। ऋषि कपूर ने ये भी कहा था कि इन दोनों को इस तरह की बातों से ज्यादा अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।
-
ऋषि कपूर ने तो दोनों एक्ट्रेसेज के बारे में ये भी कहा था कि इन दोनों को शो में इनका पिता की उपलब्धियों के कारण बुलाया गया था, क्योंकि आज तक इन लोगों ने खुद तो ऐसा कुछ किया नहीं है।
-
दीपिका और सोनम कपूर के ऋषि कपूर ने सख्त लहजे में सलाह भी दी थी कि किसी को नीचा दिखाने से अच्छा है कि वह अपने करि.र में मेहनत करें और अपना बड़ा नाम बनाएं।
-
All Photos: Social Media