-
Rishi Kapoor spied Sridevi and Boney Kapoor: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को सबसे पहले श्रीदेवी और बोनी कपूर के अफेयर की बात पता चली थी। ऋषि कपूर श्रीदेवी के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उसी समय उन्हें शक हो गया था कि श्रीदेवी से मिलने कोई आता है। मामले के तह तक जाने के लिए ऋषि कपूर ने जासूसी करने का फैसला कर लिया। ऋषि कपूर उस होटल तक जा पहुंचे थे,जहां श्रीदेवी रहती थीं। (Photo: Social Media)
-
यश चोपड़ा की फिल्म चांदनी की शूटिंग के लिए ऋषि कपूर और श्रीदेवी उन दिनों गोवा में थे। फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही श्रीदेवी तुरंत भाग जाया करती थीं।(Photo: Social Media)
-
ऋषि कपूर को उनके आनन-फानन में भागने की बात हजम नहीं होती थी। हालांकि, श्रीदेवी सेट यूनिट से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती थीं, लेकिन उनकी कुछ एक्टिविटी पर ऋषि को शक हो गया था।(Photo: Social Media)
-
एक दिन शूटिंग खत्म हुई तो ऋषि कपूर का भूख लग गई तो वह उसी होटल में पहुंच गए जहां श्रीदेवी थीं। होटल की सीढ़ियों पर उन्हें कोई जाना-पहचाना शख्स ऊपर जाता दिखा। ऋषि को वह शख्स बोनी जैसा लग रहा था।(Photo: Social Media)
-
अपने शक को दूर करने के लिए वह होटल के मैनेजर से बात की। मैनेजर उनका दोस्त था तो उसने भी बोनी का नाम रजिस्टर में चेक किया, लेकिन बोनी का नाम नहीं दिखा।(Photo: Social Media)
-
तब अचानक से ऋषि को याद आया कि बोनी का असली नाम आंचल कपूर है। जब दोबारा रजिस्टर चेक किया तो आंचल कपूर नाम से कमरा नंबर 205 दिख गया। इसके बाद से ऋषि कपूर का शक यकीन में बदल गया। (Photo: Social Media)