-
Rekha: सदाबहार एक्ट्रेस रेखा को देखते ही कैमरे आज भी उनकी ओर फोकस होने लगते हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो उनकी ‘रहस्यमयी’ खूबसूरती का कायल न हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रेखा को न केवल उनके लुक बल्कि वजन तक के लिए काफी कुछ सुनना पड़ता था। रेखा पर इन बातों का इस कदर असर हुआ कि उन्होंने खुद को बदलने की ठान ली। तो चलिए आपको बताएं कि रेखा ने ऐसा क्या किया कि फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि फिल्मों के कद्रदान भी उन पर फिदा हो गए।
-
रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें रेखा के नाम से ही जाना गया। फिल्मों में वह शौक से नहीं बल्कि गरीबी से उबरने के लिए आई थीं।
-
रेखा ने सिमी ग्रेवाल के टॉक शो ‘रॉन्देवू विद सिमी ग्रेवाल’ (Rendezvous with Simi Garewal) में अपने पुराने दिनों पर बात करते हुए कहा था कि उन्होंने कभी भी अपनी आलोचना को निगेटिव सेंस में नहीं लिया। हर आलोचना ने उन्हें कुछ नया करने को प्रेरित किया है।
रेखा ने बताया था कि उनके लुक में आए जादुई बदलाव को देखकर लोगों को लगा कि ये रातों रात हो गया, लेकिन इसके लिए उन्हें पूरे ढाई साल लगे थे। -
रेखा ने बताया कि उन्होंने वजन घटाने के लिए महीनों केवल पॉपकॉर्न और इलायची वाले दूध पर ही बिता दिए थे।
-
हालांकि, रेखा ने यह भी कहा कि, इस बात का अहसास उन्हें बाद में हुआ कि जो तरीका उन्होंने उस वक्त अपनाया था, वह पूरी तरह से गलत था।
समय के साथ उन्हें पता चला कि योग, मेडिटेशन और बैलेंस डाइट भी जरूरी हैं और आज वह इन पर ही ज्यादा फोकस करती हैं। -
All Photos: Social Media
