-
मैनचेस्टर में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन चर्चा में यह टूर्नामेंट अब भी बना हुआ है। इस मुकाबले को देखने बी-टाउन के भी तमाम सेलेब्स नजर आए लेकिन आकर्षण का केंद्र रहे रणवीर सिंह। टीम इंडिया के साथ वह भी खूब सुर्खियों में हैं। भारत-पाक मुकाबले के दौरान रणवीर क्रिकेट मैदान से लेकर कॉमेंट्री बॉक्स तक अपने अलग-अलग अंदाज से दर्शकों को हंसाते रहे। शुरुआत में वह कोहली और उनके खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे और बाद में जीत के जश्न में सुनील गावस्कर के साथ फिल्मी गानों पर डांस करते भी दिखे। उनकी एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वह सौरव गांगुली को किस करने के लिए आगे बढ़ते दिख रहे हैं और दादा मुस्कारा रहे हैं। तस्वीर खुद रणवीर ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान रणवीर टीम इंडिया के बाकी प्लेयर्स के साथ भी मौज मस्ती करते देखे गए। बता दें कि गांगुली से पहले रणवीर कपिल देव को भी किस कर चुके हैं। यहां हम आपको रणवीर सिंह की तस्वीरें दिखा रहे हैं जिनमें वह टीम इंडिया के साथ फन करते दिख रहे हैं। देखिए तस्वीरें। (All Pics- Ranveer Singh Instagram)
-
तस्वीर में रणवीर सिंह दादा के साथ कुछ बातचीत करते दिख रहे हैं। बातों ही बातों मेें वह KISS करने के लिए आगे बढ़ जाते हैं।
-
पांड्या संग पाकिस्तान पर जीत के बाद विक्ट्री का सिंबल बनाकर सेल्फी लेते रणवीर सिंह।
-
शिखर धवन के साथ रणवीर सिंह खूब मस्ती करते देखे गए। चोट के चलते धवन वर्ल्ड कप से बाहर हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं।
-
वीरू के साथ चिलिंग अंदाज में रणवीर।
-
सचिन के साथ रणवीर।
-
मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद रणवीर सिंह ने पाकिस्तान के फैन आतिफ नवाज को भी हग किया, जो अपने देश की हार से काफी दुखी था।
