
Ranveer Singh wife Deepika Padukone and Rishi Kapoors son Ranbir Kapoors breakup: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi kapoor) और नीतू सिंह (Neetu Singh) के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के ब्रेकअप को लंबा समय हो चुका है, लेकिन आज भी ब्रेकअप की चर्चा होती रहती है। बॉलीवुड के इस कपल का अफेयर एक समय खुली किताब की तरह था, लेकिन कपल के ब्रेकअप और उसके बाद की घटनाओं के बारे में जानने के लिए उनके फैंस आज भी उत्सुक रहते हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने ब्रेकअप पर बहुत बातें की, लेकिन रणबीर कपूर ने ब्रेकअप के बाद की बातें ज्यादा शेयर नहीं कीं। क्या आप जानते हं कि, दीपिका से अलग होने के बाद रणबीर कई महीनों तक अशांत रहे थे और शांति के लिए मुंबई तक छोड़ दिया था? नहीं, तो चलिए आपको ब्रेकअप के बाद रणबीर का क्या हाल था।(All Photos: Social Media) -
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर 2008 'बचना-ए- हसीनों' फिल्म के दौरान करीब आए थे। दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था।
-
रणबीर कपूर और दीपिका का जब ब्रेकअप हुआ तो दीपिका ने वर्व मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर का नाम लिए कहा था कि उन्होंने उसे को रंगे हाथों पकड़ा था। उन्हें कई लोगों ने मुझसे कहा था कि वह तुम्हें धोखा दे रहा है। मैं खुद भी इस बात को जानती थी, लेकिन उसने ब्रेकअप न करने की भीख मांगी तो मैंने दूसरा मौका दिया था।
-
रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गईं थी, लेकिन रणबीर का क्या हाल था यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू में बयां किया था। रणबीर ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वह बहुत अशांत थे।
-
अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर से इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में पूछा था कि वह लंदन के पार्क में कुछ दिन किताबे लेकर क्यों बेठे रहते थे?
-
रणबीर ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वह बहुत परेशान थे और मुंबई में कहीं भी उन्हें शांति नहीं मिल रही थी। मीडिया उन्हें देखते ही घेर लेती थी।
-
रणबीर ने बताया था कि वह शांति और सुकून के लिए लंदन चले गए थे और कई दिन वहीं बिताएं। वह पार्क में किताब लेकर बैठे रहते थे। रणबीर ने बताया था कि जब उनका मन शांत हो गया तब वह मुंबई लौटे थे।