-
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के देशभर में लाखों चाहने वाले हैं। करीना की एक-एक अदा पर उनके फैंस दिल हार बैठते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब करीना कपूर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिल हार बैठी थीं। करीना राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं। हालांकि उनकी ख्वाहिश कभी मुकम्मल ना हो पाई। आइए जानते हैं क्या था मामला:
-
करीना कपूर ने जेपी दत्ता की फिल्म रेफ्यूजी से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन ने भी डेब्यू किया था।
-
बॉलीवुड डेब्यू के बाद करीना कपूर ने सिमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू में अपने दिल के कई राज खोले थे। करीना ने बताया था कि वह राहुल गांधी को डेट करना चाहती हैं।
-
दरअसल करीना से सिमी ग्रेवाल ने पूछा कि वह किसे डेट करना चाहती हैं। इस पर करीना ने कहा था- क्या मैं यह कह सकती हूं। मुझे नहीं पता कि क्या यह मुझे कहना चाहिए। अगर यह विवादास्पद है तो कोई बुरा न माने। राहुल गांधी।
-
करीना कपूर ने राहुल गांधी के लिए कहा था कि, 'मैं उन्हें जानना चाहूंगी। मैं एक मैगजीन में उनकी तस्वीरें देखते हुए सोच रही थी कि कैसे होगा, अगर मैं उनके साथ बातचीत करूं। मैं फिल्मों के वंश से जुड़े परिवार से आती हूं जबकि वह पॉलिटिक्स के वंश से जुड़े परिवार से आते हैं। ऐसे में हो सकता है कि हमारे बीच अच्छी बात हो।'
-
हालांकि करीना कपूर की चाहत कभी पूरी नहीं हो पाई। बाद में करियर के शुरुआती दौर में उनका अफेयर शाहिद कपूर के साथ काफी लंबे अरसे तक चला। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/when-madhuri-dixit-get-angry-over-aamir-khan-for-his-prank/1386705/ “>..जब आमिर खान की इस हरकत पर माधुरी दीक्षित ने उन्हें हॉकी लेकर दौड़ा लिया था
-
शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बाद करीना सैफ अली खान के साथ रिलेशनशिप में आईं। लंबे अफेयर के बाद दोनों ने शादी रचा ली।