-
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी सोशल मीडिया में अपने दोस्तों का मजाक बनाने के लिए तो कभी मलाइका संग रिलेशनशिप को लेकर वह सुर्खियों बने रहते हैं। वह अपनी मां मोना कपूर की मौत के बाद जिस तरह के हालातों से गुजरे उसके लिए भी कई बार खबरों में रह चुके हैं।
-
अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना के बेटे हैं। मोना कपूर से अलग होकर बोनी ने श्रीदेवी से शादी की थी।
-
अर्जुन ने 2012 में अपने डेब्यू फिल्म इशकजादे की रिलीज से एक महीने पहले ही अपनी मां को खो दिया था।
-
अपने मां की मौत का दर्द झेलने को लेकर अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'मैंने मां की मौत के 6 साल बाद तक घर में उनका कमरा नहीं खोला। मैं और बहन अंशुला हिम्मत ही नहीं जुटा पाते थे।'
-
अर्जुन कपूर ने कहा था कि, 'यह नॉर्मल बात नहीं है कि घर में जगह नहीं है और आप एक कमरा हमेशा बंद रख रहे हैं। लेकिन मेरे औऱ अंशुला के लिए ये ऐसा ही है। यह उनका घर है।'
-
अर्जुन ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि, 'मैं हर दिन बाहर जाता हूं, खुश रहता हूं काम करता हूं, मजा आ रहा है, शूटिंग कर रहे हो, अपनी ड्रीम जॉब कर रहे हो लेकिन घर आकर मां को ये सब नहीं बता सकता। इसलिए अधूरापन सा लगता है।'