-
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को फैशन डीवा भी माना जाता है। बात चाहे लेटेस्ट ट्रेंड की हो या फिर ट्रेडिशनल अंदाज की, हर मामले में मलाइका अपने स्टाइल से सबके आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। लेकिन कई बार मलाइका को अपने कपड़ों के लिए फैंस की नाराजगी भी झेलनी पड़ी है। ऐसा ही कुछ हुआ था एक साड़ी के कारण जब मलाइका को उनके फैंस ने बुरी तरह से ट्रोल किया था। (सभी तस्वीरें: Instagram)
-
दरअसल जून 2019 में जब मलाइका सोनम कपूर के घर उनकी बर्थडे में पहुंचीं तो उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली व्हाइट साड़ी पहनी थी।
-
इस खूबसूरत साड़ी में मलाइका बेहद सुंदर लग रही थीं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।
-
दरअसल मलाइका अरोड़ा ने जो साड़ी पहनी थी ठीक वैसी ही साड़ी कुछ महीने पहले ही दीपिका ने एक फैमिली फंक्शन में पहनी थीं।
-
दीपिका की ये साड़ी काफी चर्ची में रही थी। दीपिका जैसी साड़ी पहनने के लिए फैंस ने उनकी खूब खिंचाई की थी।
-
फैंस की नारजगी का कारण था कि जब मलाइका का खुद का अंदाज और फैशन सेंस लाजवाब है तो उन्हें दीपिका की कॉपी करने की क्या जरूरत पड़ गई।