• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. what to do with the old broom after buying a new one on dhanteras

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने के बाद क्या करें और पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए?

Dhanteras 2024 Broom Buying Tradition: माना जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है क्योंकि झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

By: Archana Keshri
October 29, 2024 09:24 IST
हमें फॉलो करें
  • Significance of buying broom on Dhanteras
    1/9

    धनतेरस का पर्व दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत करता है और इस दिन की खासियत मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा से जुड़ी है। धनतेरस का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/9

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि ने अमृत कलश के साथ अवतार लिया था। 2024 में धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है, क्योंकि इसे लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 3/9

    झाड़ू घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और दरिद्रता को दूर करती है। इस दिन झाड़ू खरीदने से न केवल सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है, बल्कि पुराने कर्जों से छुटकारा भी मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस वाले दिन झाड़ू खरीदने के बाद क्या करना चाहिए और पुरानी झाड़ू का क्या करें? (Photo Source: Pexels)

  • 4/9

    धनतेरस से पहले पूरे घर की साफ-सफाई के साथ पुरानी झाड़ू को हटा देना चाहिए और किसी उचित स्थान पर रख देना चाहिए। इसके बाद घर में धनतेरस के दिन नई झाड़ू लानी चाहिए। नई झाड़ू लाने के बाद इसे तिलक कर सफेद धागा बांधें, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 5/9

    लेकिन आपको बता दें, धनतेरस के दिन झाड़ू को घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए। नई झाड़ू आ गई है तो पुरानी झाड़ू को किसी दूसरी जगह पर रख दें। दोनों झाड़ुओं को एक साथ रखने की भूल ना करें नहीं तो घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। अगर पुरानी झाड़ू टूट गई है तो उसका प्रयोग बिल्कुल भी न करें। (Photo Source: Pexels)

  • 6/9

    घर में झाड़ू को सही तरीके से रखी होना चाहिए। इसे हमेशा ऐसे स्थान पर रखें कि यह नजर न आए, जैसे कि किसी कोने में। इसे बिस्तर या मंदिर के पास नहीं रखना चाहिए। कभी भी झाड़ू को घर के बाहर न रखें। झाड़ू को हमेशा साफ जगह पर ही रखें और कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। (Photo Source: Pexels)

  • 7/9

    अब जानते हैं कि पुरानी झाड़ू को कब फेंकना चाहिए। धर्म शास्त्रों में पुरानी झाड़ू से जुड़े जरूरी नियम बताए गए हैं। जैसे कि, पुरानी झाड़ू को घर से बाहर कब निकालनी चाहिए? वास्तु शास्त्र के अनुसार पुरानी झाड़ू को भूलकर भी घर में न रखें। (Photo Source: Pexels)

  • 8/9

    पुरानी झाड़ू को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पुरानी झाड़ू को अमावस्या या शनिवार को फेंकना सबसे अच्छा माना जाता है। आप इसे ग्रहण के बाद या होलिका दहन के बाद भी निकाल सकते हैं। पुरानी झाड़ू को किसी ऐसी जगह फेंके जहां किसी का पैर न पड़े, जैसे कि खुले मैदान में। (Photo Source: Pexels)

  • 9/9

    इसे नाले या पेड़ के पास भी नहीं फेंकना चाहिए। इसके अलावा पुरानी झाड़ू को जलाना भी नहीं चाहिए। यह अपशकुन माना जाता है। पुरानी झाड़ू को गुरुवार या शुक्रवार को न फेंके, और एकादशी के दिन भी इसे न निकालें, क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: धनतेरस पर करें इन चीजों का दान, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, कभी नहीं होगी धन की कमी)

TOPICS
Dhanteras
अपडेट
कौन है मोतलेब सिकदर? उस्मान हादी के बाद बांग्लादेश छात्र नेता को मारी गई गोली
एक बयान, कई मायने: खड़गे की टिप्पणी से सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच शक्ति संतुलन पर सवाल
इशान किशन कप्तान, विराट को भी मौका; विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए झारखंड ने किया टीम का ऐलान
‘सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर जीते पंचायती चुनाव’, कांग्रेस ने आप लगाए गंभीर आरोप
India Bangladesh Relations: रिश्तों में बढ़ी तल्खी, दिल्ली में बांग्लादेश की वीजा सेवाएं बंद
संजू नंबर 3, ऋतुराज-आयुष ओपनर, AK-47 को भी किया फिट; पूर्व भारतीय ओनपर ने CSK की प्लेइंग 11 का किया चयन
‘2013 के नक्सली हमले में शामिल थे कांग्रेस के लोग’, जेपी नड्डा ने किया बड़ा दावा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
साल के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर मचेगा धमाल, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से ‘मिडिल क्लास’ तक ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज
अब अलार्म की नहीं पड़ेगी जरूरत, सुबह जल्दी उठने के लिए रात में करें ये आसान काम
394 विकेट और 2783 रन बनाने वाले ऑलराउंडर ने की संन्यास की घोषणा, भारत के लिए खेल पाया था सिर्फ एक वनडे
SBI SO Recruitment 2025: एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, 40 हजार से ऊपर होगी सैलरी
फोटो गैलरी
8 Photos
क्या सच में फायदेमंद होती है ग्लूटेन फ्री डाइट, गैस-सूजन और स्किन प्रॉब्लम्स में कैसे करता है असर
5 hours agoDecember 22, 2025
9 Photos
दुनिया के 8 देश, जिनके स्वाद के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय करते हैं फूड लवर्स
6 hours agoDecember 22, 2025
10 Photos
सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक है चीनी, उसकी जगह इस्तेमाल करें ये प्राकृतिक चीजें
7 hours agoDecember 22, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US