• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • LIVE: IND vs SA
  • Putin India Visit
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • LIVE: IND vs SA
  • Putin India Visit
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. what not to buy in pitru paksha important rules to follow in shradh

पितरों की नाराजगी से चाहते हैं बचना? पितृपक्ष में इन वस्तुओं की न करें खरीदारी, जानिए क्यों

Pitru Paksha 2025: शास्त्रों में पितृ पक्ष के दौरान कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना गया है। विशेष रूप से इस दौरान कुछ वस्तुएं खरीदना अशुभ फल देने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं कि श्राद्ध पक्ष में किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए—

By: Archana Keshri
September 4, 2025 12:52 IST
हमें फॉलो करें
  • Why Shopping During Pitru Paksha is Forbidden
    1/11

    हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दौरान हमारे पितृ यानी पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने वंशजों का आशीर्वाद देते हैं। साल 2025 में पितृपक्ष 7 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर (सर्वपितृ अमावस्या) को समाप्त होंगे। इन 16 दिनों में लोग अपने पूर्वजों को तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान अर्पित करते हैं। (Photo Source: Unsplash)

  • 2/11

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान केवल पितरों को तर्पण और दान करना ही शुभ माना जाता है। किसी भी प्रकार का नया कार्य, उत्सव या खरीदारी अशुभ फल देने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि पितृपक्ष के दौरान किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए। (Photo Source: Pexels)

  • 3/11

    नमक
    पितृपक्ष में नमक का दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन इस समय नमक खरीदना वर्जित है। मान्यता है कि पितृपक्ष में नमक खरीदने से घर में बीमारियां और कलह का वातावरण पैदा हो सकता है। इसलिए श्राद्ध शुरू होने से पहले ही नमक खरीद लेना चाहिए। (Photo Source: Pexels)

  • 4/11

    सरसों का तेल
    पितृ पक्ष में सरसों का तेल खरीदना भी निषेध माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में सरसों का तेल खरीदने से पितरों के साथ-साथ शनि देव भी अप्रसन्न हो जाते हैं। इससे घर-परिवार पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। (Photo Source: Unsplash)

  • 5/11

    झाड़ू
    इस समय झाड़ू खरीदना आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डाल सकता है। कहा जाता है कि श्राद्ध पक्ष में झाड़ू खरीदने से धन की हानि हो सकती है और घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। (Photo Source: Unsplash)

  • 6/11

    लोहे और नुकीली वस्तुएं
    लोहे की वस्तुएं या किसी भी प्रकार की नुकीली चीज पितृपक्ष में नहीं खरीदनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पितृ नाराज हो सकते हैं और घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ सकता है। (Photo Source: Unsplash)

  • 7/11

    नई वस्तुएं
    पितृपक्ष में किसी भी प्रकार की नई वस्तु जैसे – नए कपड़े, आभूषण (सोना-चांदी), वाहन, और जमीन-घर खरीदना वर्जित है। इन चीजों की खरीदारी से पितृ रुष्ट हो सकते हैं। (Photo Source: Unsplash)

  • 8/11

    बही-खाता या नया बिजनेस
    पितृपक्ष में नया बिजनेस शुरू करना, बही-खाता खोलना या किसी नई डील को फाइनल करना अशुभ माना गया है। यदि ऐसा करना जरूरी हो तो श्राद्ध पक्ष शुरू होने से पहले या उसके समाप्त होने के बाद ही करें। (Photo Source: Unsplash)

  • 9/11

    नए घर की छत की ढलाई
    अगर आप नए घर का निर्माण करा रहे हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान छत की ढलाई या किसी बड़े निर्माण कार्य से बचना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष लग सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 10/11

    विवाह या शुभ कार्य से बचें
    श्राद्ध पक्ष में किसी भी तरह का शुभ कार्य वर्जित माना गया है। विवाह तय करना, लड़का-लड़की देखना या रिश्ते की बात पक्की करना इस समय शुभ फलदायी नहीं होता। ऐसे काम पितृपक्ष से पहले या इसके समाप्त होने के बाद करने चाहिए। (Photo Source: Pexels)

  • 11/11

    पितृ पक्ष में क्या करें?
    पूर्वजों के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण अवश्य करें। दान में अन्न, वस्त्र, तिल, चावल, गुड़, नमक, और दक्षिणा दें। जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को भोजन कराना विशेष पुण्यकारी माना जाता है। (Photo Source: Unsplash)
    (यह भी पढ़ें: रातभर जागने का है शौक? तो घूम आइए इन 7 ‘नॉन-स्टॉप’ शहरों में, यहां की नाइटलाइफ है दुनिया में मशहूर)

TOPICS
pitru paksha
अपडेट
IND vs SA: यशस्वी जायसवाल का पहला ODI शतक, रोहित-विराट के क्लब में एंट्री; ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज
‘बाबर लुटेरा था…’, हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर रामदेव बोले- ऐसे लोग गद्दारी कर रहे
अभिषेक शर्मा ने किया ऐसा कारनामा, जो रोहित, युवराज और सूर्या भी नहीं कर पाए; साल 2025 में पूरे किए 100 छक्के
‘किसी व्यक्ति को अनिश्चितकाल तक…’, सुप्रीम कोर्ट ने UAPA के आरोपी को दी जमानत, असम पुलिस को लगाई फटकार
AUS vs ENG: एशेज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हालत खस्ता, ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी; मिचेल स्टार्क के नाम 8 विकेट
नूर जहां, आमिर और दानिश खान पर FIR, एसआईआर में दी थी गलत जानकारी
‘लाइफ सपोर्ट पर है इंडिया गठबंधन, ICU में जाने का खतरा’, उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी एकता पर उठाए सवाल, EVM को लेकर जानें क्या बोले?
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
IND vs SA: रोहित शर्मा ने पूरे किए 20 हजार रन, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद किस स्थान पर हिटमैन; ये है पूरी लिस्ट
नाक के जिद्दी ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं? इन 3 तरीकों से आसानी से हटेंगे काले धब्बे
नेहा सिंह राठौर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत देने से इनकार; जानें पूरा मामला
‘क्या तुम्हें स्वीकार है…?’, शादी में दूल्हे ने दुल्हन से लिया 8वां वचन, Viral Video देख यूजर्स बोले – यह तो हम भी करेंगे भाई
फोटो गैलरी
20 Photos
इंडिगो फ्लाइट्स ठप, मुसाफिर बेहाल: यात्रियों की आंखों में आंसू, एयरपोर्ट बना अफरातफरी का मैदान, देखें तस्वीरें
1 day agoDecember 5, 2025
8 Photos
सूर्य को फल समझने की घटना ने बना दिया ‘हनुमान’, नहीं जानते होंगे माता अंजनी ने उन्हें क्या दिया था नाम?
1 day agoDecember 5, 2025
14 Photos
राष्ट्रीय धुनों के बीच पुतिन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
1 day agoDecember 5, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US