मार्शल अर्जन सिंह के निधन के बाद उनकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही हैं। इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, पुलिस बल, क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड में भी उनकी सराहना हर कोई अपने ट्विटर एकाउंट पर कर रहा है। मार्शल अर्जन सिंह का बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिर बेदी से बेहद खास रिश्ता है। हाल ही मंदिरा बेदी का बयान आया, जिसमें उन्होंने मार्शल के बारे में कई बातें शेयर कीं हैं। उन्होंने कहा कि वे एक जाबांज सेनानी थे। जानिए क्या मंदिरा बेदी और अर्जन सिंह का रिश्ता। दरअसल, अर्जन सिंह मंदिरा बेदी के मौसा जी थे। उन्होंने बताया कि वे जब भी दिल्ली आती थीं तो वे उनसे मिलती थीं। बीते दिन मंदिरा उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए दिल्ली पहुंची। -
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मंदिरा ने बताया कि 98 की उम्र में अर्जन सिंह अपनी सेवा भाव को लेकर बेहद सक्रीय थे। जो भी उनसे मिलने आता था वे वृद्ध होते हुए भी खड़े हो जाते थे और आए अथिति को खुद ही घर से बाहर तक छोड़ने भी आते थे।
बेदी ने बताया कि उनके मौसा ऐसी शख्शियत थे जिन्हें खुद की तारीफ पसंद नहीं आती थी बल्कि वे दूसरों के बारे में तारीफें करते थे। मंदिरा ने यह भी बताया कि वह जब भी उनसे मिलने जाती थीं वह हमेशा ही उनके काम के बारे में और उनके बेटे की पढ़ाई के बारे में पूछा करते थे। -
बता दें कि मंदिरा बेदी के करिअर में अर्जन सिंह की भूमिका है। उन्होंने बताया कि एक बार वे उन्हें राष्ट्रपति भवन घुमाने भी ले गए थे। जो कि मंदिरा बेदी के जीवन का सबसे अच्छा अनुभव था।
दिलचस्प ये है कि मंदिरा बेदी और उनके मौसा का जन्मदिन एक ही तारीख 15 अप्रैल को आता है। सिंह ने ये बाच मंदिरा को राष्ट्रपति भवन में ले जाकर बताई थी। मंदिरा ने कहा उन्हें हर साल का 15 अप्रेल उनकी याद दिलाएगा। उन्होंने बताया कि वे दोनों हर साल एक दूसरे को फोन पर शुभकामनाएं देते थे। लिहाजा अब दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं होगा। -
मंदिरा ने बताया कि कुछ दिन पहले वे उनसे मिली थीं तब वे ठीक थे और गोल्फ खेलने में माहिर थे।
