-
Tanushree Chakraborty: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Elections) हो रहे हैं। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की टीएमसी (TMC) और बीजेपी (BJP) के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही है। इस बार कई फिल्मी सितारे भी चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है एक्ट्रेस तनुश्री चक्रवर्ती का। तनुश्री को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।
-
तनुश्री बीजेपी के टिकट पर राज्य का श्यामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
-
श्यामपुर से कभी टीएमसी का फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा भी विधायक चुनी गई थीं।
-
तनुश्री को देखने के लिए उनकी जनसभा में काफी भीड़ इकट्ठा हो रही है। लोग उनसे हाथ मिलाने के लिए धक्का मुक्की तक कर रहे हैं।
-
कई प्रशंसक तो तनुश्री को उनके जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान उन्हें चॉकलेट्स भी गिफ्ट कर रहे हैं।
-
तनुश्री चक्रवर्ती मूल रूप से पश्चिम बंगाल की ही रहने वाली हैं। हालांकि उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। स्कूलिंग हैदराबाद से करने के बाद वह कोलकाता लौट आईं। यहां कोलकाता विश्वविद्यालय से उन्होंने ग्रैजुएशन किया।
-
38 साल की तनुश्री चक्रवर्ती ने अभी तक शादी नहीं की है। वह अपने माता-पिता के साथ रहती हैं।
-
बेहद साधारण परिवार से संबंध रखने वालीं तनुश्री ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था। आज उनका नाम टॉप की मॉडल्स में लिया जाता है।
-
2011 में उन्होंने बंगला फिल्मों में कदम रखा। उसके बाद तनुश्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं।
-
तनुश्री के पास आज करोड़ों की संपत्ति है। बेशुमार दौलत और शोहरत होने के बाद भी तनुश्री कोलकाता के अपने पुराने घर में ही रहती हैं।
-
Photos: Tanushree Chatterjee Facebook