-
West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Bangal Chunav) हो रहे हैं। चुनाव लड़ने वाले सभी राजनीतिक दल सत्ता पर काबिज होने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की टीएमसी (TMC) और बीजेपी (BJP) दोनों ही पार्टियों ने कई फिल्मी हस्तियों को टिकट दिया है। सयोनी घोष (Saayoni Ghosh) का नाम भी उन्हीं फिल्म स्टार्स में शामिल है।
-
सयोनी घोष को ममता बनर्जी ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से टीएमसी का उम्मीदवार बनाया है।
-
28 साल की सयोनी घोष मूल रूप से कोलकाता की ही रहने वाली हैं। उन्होंने शहर से ही स्कूलिंग और ग्रेजुएशन किया है।
-
सयोनी घोष बंगाली सिनेमा का जाना माना नाम हैं। महज 10 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सयोनी घोष हिंदी फिल्म चरित्रहीन में भी नजर आ चुकी हैं।
-
सयोनी घोष ने चुनावों से कुछ समय पहले ही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस जॉइन की थी। ममता सयोनी को अपनी ग्रैंड बेटी बताती हैं।
-
कुछ समय पहले सयोनी घोष के ट्विटर अकाउंट से शिवलिंग पर एक आपत्तिजनक मीम शेयर हुआ था। इसके बाद उनपर हिंदुओं की भावना को आहत करने के आरोप लगे थे।
-
त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने उस आपत्तिजनक मीम के लिए सयोनी घोष पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। सयोनी ने आरोपों को खारिज करते हुए तब कहा था कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था और हैक करने वाले ने ही किसी साजिश के तहत मेरे अकाउंट से वह मीम शेयर कर दिया था।
-
फिलहाल सयोनी घोष ने अपना पूरा समय और ध्यान अपने चुनाव पर लगाया है। वह रोजाना जनसंपर्क करते हुए लोगों से वोट की अपील कर रही हैं।
-
Photos: Saayoni Ghosh Facebook