-
West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव (Bengal Chunav) हो रहे हैं। 2 मई को पता चल जाएगा कि क्या ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) तीसरी बार राज्य की सीएम बनेंगी या फिर इस बार बीजेपी (BJP) उन्हें कुर्सी से उतार देगी। चुनावों में दोनों दलों के कई नाम चर्चा में हैं। भारती घोष (Bharati Ghosh Ex IPS) ऐसा नाम हैं जो कभी ममता बनर्जी की इतनी करीबी थीं कि उन्हें मां कहा करती थीं। अब वह बीजेपी में हैं औऱ ममता बनर्जी (Mamata Banerjee TMC) के खिलाफ आवाज बुलंद करती हैं। आइए जानें पूर्व आईपीएस (IPS) अधिकारी भारती घोष (Bharati Ghosh BJP) से जुड़ी कुछ बातें:
-
भारती घोष 1994 से 2017 तक पुलिस बल में रहीं। वह प्रमोटेड आईपीएस अफसर थीं। 2017 में तबादले से नाराजगी जताते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
-
2019 में भारती घोष ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली और राजनीति करने लगीं।
-
भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें घाटल लोकसभा सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़वाया था। हालांकि वह चुनाव हार गई थीं।
-
अपने चुनावी हलफनामे में भारती घोष ने अपनी कुल संपत्ति करीब 18 करोड़ रुपए बताई थी। इसमें 6 करोड़ी की चल संपत्ति और करीब 12 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है।
-
भारती घोष ने अपनी आय का श्रोत पेंशन, मकान के किराया और फाइनेंशियन इन्वेस्टमेंट को बताया था। इस कुल संपत्ति में उनके पति की जायदाद भी शामिल है।
-
बता दें कि भारती घोष सीआईडी की ओर से मोस्ट वॉन्टेड भी रह चुकी हैं। उनपर आय से अधिक संपत्ति और बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप था।
-
साल 2018 में सीआईडी ने भारती घोष के देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीआईडी ने भारती के घर से ढाई करोड़ रुपए कैश और ज्वैलरी भी बरामद की थी।
-
माना जा रहा है कि भारती घोष एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। बीजेपी उन्हें विधानसभा का चुनाव लड़ा सकती है।
-
Photos: PTI and Social Media
