-

Mamata Banerjee Ratna Chatterjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों (West Bengal Elections) के ऐलान के बाद से ही कुछ नाम काफी चर्चा में हैं। ऐसा ही एक नाम है टीएमसी (TMC) नेता रत्ना चटर्जी का। रत्ना चटर्जी को ममता बनर्जी ने बेहाला पूर्व सीट से टिकट दिया है। इसी सीट पर रत्ना के पति शोभन चटर्जी (Sovan Chatterjee) चुनाव जीतते रहे हैं। आइए जानें रत्ना चटर्जी से जुड़ी कुछ बातें।
-
रत्ना चटर्जी टीएमसी छोड़ बीजेपी में जा चुके सोवन चटर्जी की पत्नी हैं। हालांकि लंबे समय से दोनों अलग रह रहे हैं।
-
रत्ना पर उनके ही पति ने गैर मर्दों से संबंध होने के आरोप लगाए थे। हालांकि खुद सोवन चटर्जी का नाम भी बैशाखी बनर्जी के साथ जुड़ चुका है।
-
रत्ना ममता बनर्जी के साथ उनके संघर्षों के दिनों से साथ हैं। जब ममता बनर्जी सिंगूर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ 26 दिन की भूख हड़ताल की थी तब रत्ना उनके साथ ही रहा करती थीं।
-
सिंगूर आंदोलन के दौरान ममता बनर्जी चोटिल हो गई थीं औऱ अस्पताल में भर्ती थीं। तब रत्ना अपने 6 महीने के बच्चे को घर पर छोड़ दिन रात उनकी सेवा में लगी रहीं।
-
समय के साथ रत्ना चटर्जी ममता बनर्जी के बेहद करीब होती गईं। रत्ना मानती हैं कि उनके जीवन में जो कुछ भी है वो सब ममता बनर्जी की ही देन है।
-
अब रत्ना अपने पति के खिलाफ ही चुनावी रण में कूद चुकी हैं। बेहला पूर्व सीट से टिकट मिलने से पहले ही रत्ना ने दावा कर दिया था कि अगर उन्हें यहां से टिकट मिलता है तो वह अपने पति को हरा देंगी।
-
ममता बनर्जी ने भी उनके दावे पर विश्वास जताया। अब 2 मई को ही पता चल पाएगा कि रत्ना ममता के भरोसे पर कितना खरा उतरती हैं। (Photos: Agency And Social media)