-
अमेरिकी मैगजीन यूएस वीकली ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति ब्लामिदीर पुतिन मीडिया टायकून रूपर्ट मर्डोक की पूर्व पत्नी वेंडी डेंग को डेट कर रहे हैं। (Express Archive)
-
अमेरिकी वीकली ने यह दावा ऐसे वक्त में किया है, जब एक दिन पहले ही डेंग की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें में रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच की शिप में परिवार समेत छुट्टियां मनाते नजर आई थीं।
-
पब्लिकेशन ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया है कि दोनों अपने रिश्तों को लेकर 'सीरियस' हैं। इन दावों को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि दोनों ने अपने पूर्व पार्टनर को कुछ वक्त पहले तलाक दे दिया था। (Social Media)
-
63 साल के पुतिन ने दो बच्चों की मां लाइडमिला को 30 साल लंबे शादीशुदा रिश्ते के बाद 2013 में तलाक दे दिया था। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन की एक्स वाइफ ने अपने से 21 साल छोटे शख्स से शादी कर ली। (Express Archive)
-
वहीं, डेंग मर्डोक से 2014 में अलग हो गई थीं। हालांकि, पुतिन और डेंग, दोनों अभी तक एक साथ नजर नहीं आए हैं। इसके अलावा, दोनों की ओर से अपने रिश्तों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। (Youtube)
-
इस महीने की शुरुआत में डेंग पेरिस फैशन वीक में नजर आई थीं। यहां वे अपने से उम्र में छोटे 30 साल के वॉयलनिस्ट और ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रोफेसर चार्ली सीम के साथ नजर आए थे। (Youtube)
-
चीन में जन्मी डेंग बतौर इंटर्न रूपर्ट मर्डोक से मिली थीं। दोनों की मुलाकात 1997 में कंपनी की एक पार्टी में हुई थी। यह पार्टी हॉन्गकॉन्ग में हुई। (Youtube)
-
दोनों ने 1999 में शादी कर ली। डेंग उनके साथ बुरे वक्त में भी खड़ी रहीं। (Youtube)
-
हैकिंग के स्कैंडल में फंसने के बाद जब मर्डोक संसद में अपनी बेगुनाही के सबूत रख रहे थे तो उस वक्त भी वे अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी नजर आई थीं। (Youtube)
