-
दुनिया रहस्यों और हैरान करने वाले तथ्यों से भरी हुई है। कई बार कुछ बातें इतनी अजीब लगती हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन विज्ञान उन्हें सच साबित करता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फैक्ट्स, जो सुनने में भले ही झूठे लगें, लेकिन पूरी तरह सच्चे हैं। (Photo Source: Pexels)
-
गार्डन स्नेल के होते हैं लगभग 14,000 दांत
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक छोटे से गार्डन स्नेल (घोंघा) के मुंह में करीब 14,000 दांत होते हैं। ये दांत रैड्युला नाम की एक स्ट्रिप पर होते हैं, जिसकी मदद से वह भोजन को कद्दूकस करता है। (Photo Source: Pexels) -
पृथ्वी पर तारों से ज्यादा हैं पेड़
वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, पृथ्वी पर लगभग 3 ट्रिलियन पेड़ मौजूद हैं, जबकि हमारी आकाशगंगा मिल्की (Milky Way) वे में अनुमानित 100-400 बिलियन तारे हैं। यानी धरती पर पेड़ों की संख्या तारों से कहीं ज्यादा है। (Photo Source: Pexels) -
एक बादल का वजन हवाई जहाज जितना हो सकता है
भले ही बादल हल्के और फूले हुए दिखते हों, लेकिन असल में एक बड़ा बादल लाखों टन का हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, एक साधारण क्यूम्यलस बादल का वजन एक बड़े हवाई जहाज के बराबर हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
केले हल्के रेडियोधर्मी होते हैं
केले में पोटैशियम-40 नामक तत्व पाया जाता है, जो प्राकृतिक रूप से रेडियोधर्मी होता है। हालांकि इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन तकनीकी रूप से केला थोड़ा रेडियोधर्मी जरूर है। (Photo Source: Pexels) -
इंसानों और केले के जीन मिलते-जुलते हैं
सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन इंसानों और केले के बीच करीब 60% जीन समान बताए जाते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि हम केले जैसे हैं, बल्कि यह दर्शाता है कि जीवों के बेसिक सेलुलर प्रोसेस एक जैसे होते हैं। (Photo Source: Unsplash) -
इम्मोर्टल जेलीफिश मौत को दे सकती है मात
Turritopsis dohrnii नाम की जेलीफिश को Immortal Jellyfish कहा जाता है। यह मरने की बजाय खुद को फिर से अपने शुरुआती जीवन चरण में बदल सकती है, यानी तकनीकी रूप से यह कभी बूढ़ी नहीं होती। (Photo Source: Unsplash) -
ऑक्टोपस के होते हैं 9 दिमाग
ऑक्टोपस के पास 1 मुख्य दिमाग होता है और बाकी 8 दिमाग उसकी बाहों में होते हैं। यही वजह है कि उसकी बाहें खुद से फैसले ले सकती हैं और बिना सोचे प्रतिक्रिया दे सकती हैं। (Photo Source: Unsplash) -
कुछ ऑक्टोपस दूसरे समुद्री जीवों की नकल कर सकते हैं
मिमिक ऑक्टोपस (Mimic Octopus) ऐसे समुद्री जीवों की नकल कर सकता है जो खतरनाक होते हैं, जैसे समुद्री सांप या शेर मछली। यह खुद को बचाने का उसका अनोखा तरीका है। (Photo Source: Unsplash)
(यह भी पढ़ें: गाय के दूध से भी ज्यादा पौष्टिक है कॉकरोच का दूध? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कैसे निकाला जाता है इस कीड़े का मिल्क)