-

दिवाली भारतीयों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार है। हमारे देश में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दिवाली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है जिसकी, तैयारियां दशहरा से शुरू हो चुकी हैं। जैसे-जैसे दिवाली के दिन नजदीक आते हैं और हर जगह दिवाली की रौनक बढ़ती जाती है। फिलहाल देश में जहां तमाम जगह दीपोत्सव की तैयारियां जारी है तो वहीं कई जगहों पर बड़े-बड़े मेलों और रंगाली जैसे कार्यक्रमों का आयोजित किया गया है। दिवाली पर ज्यादा से ज्यादा रोशनी के लिए तमाम तरह के दीये और झालरें भी तैयार हो चुकी हैं। भारत में रह रहे हर शख्स के लिए दिवाली खास है, चाहे वो किसी भी जाति समुदाय का हो। यहां हम आपको लंदन में आयोजित दिवाली कार्यक्रम की झलक दिखा रहे हैं। जी हां, लंदन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग भी दीवाली सेलिब्रेशन करने लगे हैं। (All photos- REUTERS)
-
दिवाली एक ऐसा पर्व जो कि पूरी दुनिया में मनाया जाता है। सभी के चेहरे पर खुशियां लाने वाला फेस्टिवल है दिवाली, जिसकी झलक देश के सात समुंदर पार भी देखने को मिल रही है। यह नजारा लंदन के शहर का है।
-
लंदन में दिवाली से पूर्व भारतीय समुदाय के लोगों ने ट्रैफलगर स्क्वैयर में एक डांस प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमें तमाम भारतीय महिलाओं ने भाग लिया।
-
लंदन के चर्चित ट्रैफलगर स्क्वैयर में भारतीय युवतियों ने हमारे देश की पारंपरिक पोशाक में डांस का जलवा बिखेरा। इन महिलाओं ने भारत की देसी लोकधुन पर जमकर डांस किया।
-
दिवाली से पूर्व आयोजित इस डांस कार्यक्रम को देखने लंदन के लोग भी शामिल हुए। जहां पर महिलाएं रंग-बिरंगी पोशाक पहने हुए दिखीं।
-
इस डांस कार्यक्रम से यहां रह रहीं भारतीय महिलाओं के चेहरे की खुशी आप साफ तौर पर देख सकते हैं।
-
महिलाओं ने ग्रुप में घूमर डांस किया।
-
लंदन एक ऐसा देश है जहां पर दिवाली ही नहीं बल्कि होली और तमाम तरह के इंडियन फेस्टिवल की झलक देखने को मिलती है।
-
इस डांस के दौरान न सिर्फ कॉलेज गर्ल्स और शादीशुदा महिलाएं बल्कि नन्हीं बच्चियों ने भी भारत की पारंपरिक पोशाक पहनीं।