बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों छोटे पर्दे के जरिए सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। वो भी एक प्रेग्नेंट आदमी बनकर। जी हां, इन दिनों टीवी पर एक एड आ रहा है, जिसमें वे प्रग्नेंट मैन के रूप में दिख रहे हैं। अब सवाल ये है कि आखिर ऐसी क्या वजह आन पड़ी कि अक्षय को प्रग्नेंट आदमी बनना पड़ा, तो चलिए इस बारे में हम आपको बताते हैं। -
दरअसल, अक्षय कुमार ने हाल ही अपने सोशल एकाउंट पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे जल्द ही द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 5 में आने वाले हैं, जिसमें वे एक प्रग्नेंट मैन की भूमिका निभा रहे हैं।
-
इस प्रोमो का वीडियो अक्षय ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा-‘दुनिया सोच रही हैं यह अजूबा कैसे हुआ?
प्रोमो में अक्षय पेट से दिखाए गए हैं और फिर वो छह बच्चों को जन्म देते दिखते हैं। प्रोमो को कॉमेडी के तरह शूट किया गया हैं। अक्षय की कॉमेडी से भरा यह शो 30 सितंबर से स्टार प्लस पर रात 8 बजे से शुरु होगा। -
गौरतलब है कि अब तक इस शो में सुनील पाल, कपिल शर्मा, चंदन प्रभाकर, बिट्टू अलबेला, सुदेश लहरी, राजीव निगम जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए। लेकिन इस बार अक्षय कुमार अपनी कॉमेडी भरे अंदाज का तड़का लगाते दिखाई देंगे।
-
शो के होस्ट के तौर पर एली अवराम और 'मिकी वायरस' मनीष पॉल नजर आने वाले हैं। एक तरफ जहां एली ग्लैमर का तड़का लगाएंगी तो वहीं मनीष अपनी कॉमेडी से दर्शकों को कुछ हल्के पल देंगे।
