-

हर कर्मचारी का मन होता है कि उसका ऑफिस उसके मन मुताबिक हो और वहां काम करने के साथ साथ वो थोड़ा इंजॉय भी कर सके। ऐसा नजारा दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल में दिखाई देता हैं, जहां कर्मचारी टेबल-कुर्सी पर नहीं बल्कि गद्दे, गार्डन, बिनबैग पर बैठकर काम करते हैं और खेलते हुए नजर आते हैं। आइए देखते हैं अंदर से कैसा है गूगल का ऑफिस।
-
कहा जाता है कि गूगल अपने कर्मचारियों को खुश रखने के लिए सभी कोशिश करता है।
-
गूगल में वर्क प्लेस के अच्छा होने के साथ ही कंपनी की पॉलिसी भी कर्मचारियों को आकर्षित करती है।
-
हालांकि कई लोगों का कहना है कि गूगल इतनी सुविधाएं इसलिए देता है, ताकि कर्मचारी छुट्टियां लेने से बचे।
-
गूगल में कूल वर्क प्लेस के साथ खाने की सुविधा भी अच्छी है और कर्मचारियों को खाने में अच्छी गुणवत्ता वाला खाना दिया जाता है।
-
गूगल कैबिन से छुटकारा दिलाने के साथ साथ अपने हिसाब से काम करने के लिए वातावरण उपलब्ध करवाता है।
-
रिपोर्ट्स के अनुसार किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर गूगल उसके घर वालों को 10 साल तक आधी सैलरी देता है और बच्चों को 19 साल का होने तक पैसा देता है।
-
गूगल में कर्मचारी अपनी सीट पर ही नहीं बल्कि ऑफिस में कहीं भी बैठकर काम कर सकता है, इसके लिए कर्मचारियों के लिए अलग अलग स्थान बनाए होते हैं।
-
गूगल कर्मचारियों के लिए गेम जोन से लेकर लाइब्रेरी आदि भी उपलब्ध करवाता है।
-
बताया जाता है कि कर्मचारी ऑफिस आते वक्त अपने पालतू जानवर को भी ऑफिस में ला सकते हैं।
-
गूगल कर्मचारियों के लिए गेम जोन से लेकर लाइब्रेरी आदि भी उपलब्ध करवाता है।
-
खास बात ये है कि कंपनी का ऑफिस भी स्पेशल इंटीरियर वाला होता है, ताकि आपका मन लग सके और आप उसकी ओर आकर्षित हो सकें।
-
यहां कर्मचारियों के लिए सिर्फ आराम करने के लिए ही स्थान नहीं है, जबकि मसाज करने के लिए भी जगह बनाई हुई है।
-
वर्क प्लेस के साथ कंपनी समय समय पर कर्मचारियों को बोनस, अलाउंस आदि भी देती है।