-
Wajid Khan Cremation: संगीतकार वाजिद खान के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सोमवार दोपहर मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में वाजिद को दफनाया गया। वाजिद के अंतिम सफर में उनके भाई और संगीतकार साजिद खान काफी भावुक दिखे। इसे ऊपरवाले की नियती ही कहेंगे कि जिस भाई के साथ वाजिद ने संगीत की दुनिया में बनाया अपना नाम उसी के कंधे पर उनका जनाजा निकला। (All Photos: Instagram)
-
वाजिद के अंतिम सफर में उनके परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे लोग भी दिखे।
-
तस्वीर में वाजिद खान की पत्नी और उनके बच्चे दिख रहे हैं।
-
आदित्य पांचोली भी वाजिद खान के अंतिम सफर में शामिल हुए।
-
सलमान खान तो वाजिद को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच पाएं लेकिन उनके पारिवारिक दोस्त नदीम खान नजर आए।
-
भाई और पार्टनर को खोने का गम साजिद के चेहरे से साफ झलक रहा था। उनका दर्द कई दफे आंसूं बनकर छलकता भी दिखा।
-
साजिद को उनके करीबी लोग सांत्वना देते हुए नजर आए।
-
साजिद और वाजिद ने एक साथ म्यूजिक कंपोज करना शुरू किया था औऱ फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान भी बनाई थी। अब वाजिद के निधन के बाद साजिद अकेले पड़ गए हैं।