
Virat Kohli – Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही विराट कोहली की मां सरोज कोहली एक बार फिर से दादी बन जाएंगी। विराट अनुष्का के साथ छुट्टियों में मां से मिलने जरूर जाते हैं। आइए जानते हैं अनुष्का शर्मा अपनी सास के साथ कैसी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। -
विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली क्रिमिनल लॉयर थे। साल 2006 में ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनका निधन हो गया।
-
बचपन से ही विराट कोहली अपनी मां के बेहद करीब हैं।
साल 2017 में विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा की भी अपनी सास के साथ बेहद अच्छी बॉन्डिंग बन गई। -
मदर्स डे पर अनुष्का अपनी मां के साथ ही अपनी सास को भी जरूर याद करती हैं। इस साल मदर्स डे पर अनुष्का ने अपनी सास औऱ मां की ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था- आपके प्यार ने हमें हमेशा सही रास्ता दिखाने में मदद की है। हैप्पी मदर्स डे।
-
विराट कोहली यूं तो अनुष्का के साथ मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं लेकिन वह मां के साथ समय बिताने दिल्ली जरूर जाते हैं। अनुष्का भी उनके साथ ही होती हैं।
-
विराट कोहली भी अपने सास ससुर के साथ कमाल की बॉन्डिंग शेयर करते हैं। वह अकसर उनके साथ मस्ती करते दिखे जाते हैं।
-
All Photos: Social Media