-
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों एक साथ घर पर ही टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दरअसल कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के चलते क्रिकेट मैच औऱ फिल्मों की शूटिंग वगैराह सब बंद हैं। ऐसे में दोनों को एक साथ वक्त बिताने का भरपूर समय मिल रहा है। विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
-
विराट कोहली ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि भले हम लोगों की मुस्कान फर्जी हो लेकिन हम बिल्कुल नहीं हैं।
-
विराट और अनुष्का की इन तस्वीरों के साथ ही उनके कैप्शन को भी फैेंस खूब पसंद कर रहे हैं।
-
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं।
-
अनुष्का शर्मा भी अपनी औऱ विराट की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
-
बता दें कि विराट औऱ अनुष्का ने साल 2017 में इटली के लेक कोमो में शादी रचा ली थी।
-
शादी से पहले कई महीनों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था।