-
तमाम ऐसी मशहूर शख्सियतें रही हैं जिन्होंने बिना शादी किये लिवइन में रहना मंजूर किया। कुछ ने लिव-इन में रहते हुए अपने पार्टनर के बच्चे को जन्म भी दिया। कई क्रिकेटर्स के नाम भी ऐसे लोगों में शामिल हैं जो बिना शादी के पिता बन गए। आइए डालें ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स पर एक नजर:
-
हार्दिक पांड्या ने मॉडल नताशा स्टानकोविक से शादी रचाई है। हालांकि शादी से पहले ही नताशा प्रेग्नेंट हो गई थीं। हार्दिक और नताशा का एक बेटा है।
-
डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर मॉडल कैंडिस से शादी रचाई है। दोनों ने 2015 में शादी की थी। हालांकि 2014 में ही कैंडिस वॉर्नर के बच्चे की मां बन चुकी थीं। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे और हुए।
-
वेस्ट ईंडीज के तूफानी बल्लेबाज रहे विवियन रिचर्ड्स और भारतीय एक्ट्रेस नीना गुप्ता के अफेयर की खबरें उस जमाने में काफी सुर्खियों में थी। नीना विवियन की बेटी मसाबा की मां हैं। हालांकि विवियन और नीना ने कभी शादी नहीं की।
-
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट भी शादी से पहले पिता बन चुके हैें। प्यारी सी बेटी के जन्म के बाद जो रूट ने गर्लफ्रेंड कैरी कार्टल से शादी रचाई थी।
-
क्रिस गेल की गर्लफ्रेंड नताशा भी शादी से सालभर पहले ही मां बन चुकी थीं। बेटी के जन्म के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।
