जब से नया साल लगा है तब से एक के बाद एक रिश्ते के बीच दूरियां आई और बाद में यही रिश्ते ब्रेकअप या फिर तलाक में बदल गए। लेकिन असल मायने में क्रिकेट और सिनेमा के बीच रोमांस का सफर काफी लंबा रहा है। यहां प्यार और ब्रेक-अप का चलन आज से नहीं बल्कि सालों से चला आ रहा हैं। ज्यादातर क्रिकटर्स बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में लेकिन अफसोस उनके रिश्ते ज्यादा दिन टिके। यहां हम बताते हैं आपको आखिर वे कौन से क्रिकेटर्स है, जिन्होंने बॉलीवुड हसीनाओं से इश्क तो फरमाया लेकिन अंजाम तक नहीं पहुचांया। -
बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा। कई सालो तक चले इस अफेयर के चर्चें दोनों देशों की मीडिया में छाए रहे। सुनने में आया था कि दोनों ने शादी भी कर ली थी लेकिन कुछ वर्षो के बाद मोहसिन पाकिस्तान लौट गए और रीना यहीं रह गईं।
पूर्व कैरेबियाई विव रिचर्ड्स क्रिकेटर जिनको ‘सर’ की उपाधि भी मिली हुई है। उनके सामने बड़े से बड़े गेंदबाजों नहीं टिक पाते। उनका अफेयर हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री नीना गुप्ता से रहा। दोनों कई सालों तक रिलोशनशिप में रहे। जिससे उनके एक बेटी मसाबा भी हुई। इन दोनों के अफेयर की खबरें कई वर्षो तक छाई रही आखिर एक दिन विवियन रिचर्डसन अपने देश लौट गए और नीना अकेली रह गईं। जिसके बाद वो कई वर्षो तक अकेली रहीं और आखिर उन्होंने कुछ वर्षों पहले दिल्ली के एक उद्योगपति विवेक मेहरा से शादी कर ली थी। फिलहाल वे देश की जानी मानी डिजायनर के तौर पर काम रही हैं। -
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से चला और यह रिश्ता शादी तक जा पहुंचा। हालांकि अजहरूद्दीन पहले से विवाहित थे परन्तु इस शादी से उनका रिश्ता टूट गया। 1994 में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा रही। अजहर ने संगीता बिलानी के लिए अपनी 8 साल पुरानी शादी तोड़ डाली और पहली पत्नी नौरीन को तलाक देकर 1996 में संगीता से शादी कर ली। लेकिन अजहर-संगीता भी 14 साल बाद 2010 में अलग हो गए। उनकी पत्नि नौरेन खान दूसरी शादी करके दुबई सेटल हो गईं। लेकिन अजहरूद्दीन की लाईफ संगीता के साथ चलती रही लेकिन फिर एक दिन दोनों के बीच तलाक हो गया। और अजहरूद्दीन अपने बेटों के साथ रहते रहे।
-
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शारवानी का अफेयर करीब 8 साल चला। बात शादी तक भी पहुंच गई थी। खबरों के अनुसार जहीर ने शादी के बाद रहने के लिए फ्लैट भी बुक करा दिया था। लेकिन 2012 में अचानक ईशा का मीडिया में बयान आया कि अब वह सिंगल हैं। जहीर और वे हमेशा दोस्त रहेंगे।
-
स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह का बॉलीवुड हिरोइन किम शर्मा के साथ प्यार 2003 में परवान चढ़ा। दोनों को सार्वजनिक जगहों पर कई बार प्यार की पींगे बजाते देखा गया। हालांकि यह रिश्ता सिर्फ 4 साल चला लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंध पाया। अब वो हेजल के साथ रिलेशनशिप में हैं।
भारतीय टीम के पूर्व सफल कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपनी प्रेमिका डोना के साथ घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। बावजूद इसके बाद उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा के साथ जुड़ा। 2001 में जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत दौरे पर थी, तब कप्तान गांगुली और नगमा के अफेयर की चर्चाएं जोरो पर थी। हालांकि दोनों की ओर से आपसी रिश्तों की बात कभी जगजाहिर नहीं की गई। -
