-
Virat Kohli, Anushka Sharma Wedding Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर को एक दूसरे से शादी कर ली। दोनों ने इटली के टस्कनी शहर में अपने परिवार और करीबियों के सामने एक दूसरे को अपना बना लिया। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। इस रॉयल वेडिंग में विराट और अनुष्का के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी ही शामिल हुए थे। अब उनके परिवार में अनुष्का भी शामिल हो गई हैं। इस मौके पर जानते हैं कैप्टन विराट के परिवार के सदस्यों के बारे में।
-
विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई और बड़ी बहन हैं।
-
विराट की पढ़ाई दिल्ली के पश्चिम विहार के सेंट सोफिया स्कूल से हुई है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में हुई। विराट का निकनेम चीकू है।
-
विराट के पिता का नाम प्रेम कोहली था वह एक क्रिमिनल लॉयर थे। उनका निधन ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुआ था।
-
विराट की मां का नाम सरोज कोहली है। वह एक हाउसवाइफ हैं।
-
विराट के बड़े भाई का नाम विकास कोहली है। वह भी बड़े होकर एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। विकास ने चेतना से शादी की है।
-
विराट की बड़ी बहन भी हैं। उनका नाम भावना है, उन्हें कई मौकों पर विराट के साथ देखा जाता रहा है। उनकी शादी जय ढींगरा से हुई है।