-

शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ भी दिया गया है। इन दिनों परेशानियों में घिरे विजय माल्या अपनी रंगीन मिजाजी के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार अपनी तस्वीरों को लेकर भी माल्या सुर्खियों में रहते हैं। आइए देखते हैं विजय माल्या की उस वक्त की कुछ तस्वीरें जब वो भारतीय कारोबार जगत के प्रमुख लोगों में गिने जाते थे।
-
विजय माल्या अक्सर फोटो खींचवाते नजर आते हैं और उनकी कंपनी का किंगफिशर कैलेंडर भी काफी प्रसिद्ध रहा है।
-
माल्या पर भारतीय स्टेट बैंक समेत कुल 17 बैंकों का करीब नौ हजार करोड़ रुपये बकाया है। भारत और ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि है।
-
उन्हें ज्वेलरी का खूब शौक रहा है. उनके हाथ में हमेशा हीरे का ब्रेसलेट दिखता है।
विजय माल्या, अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय और टी सुब्बारमी रेड्डी के साथ। -
किंगफिशर के मालिक विजय माल्या।
-
विजय माल्या घूमने और पार्टियों के शौकीन हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें चर्चा में रहती है।