-
भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपए कर्ज लेकर लंदन भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर से लाइमलाइट में है। हजारों करोड़ के कर्ज में डूबे होने के बावजूद 'भगोड़ा' करार दिए जा चुके माल्या लंदन में आराम से जी रहे हैं। इन दिनों माल्या की तीसरी शादी की अटकलें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि माल्या की जिस कथित गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वह उसी के संग शादी करने जा रहे हैं। (Photo Source- Social media)
-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी माल्या इन दिनों लंदन में पिंकी लालवानी संग रहा है। माल्या और पिंकी 2 मार्च 2016 को भारत छोड़कर भागे थे। दोनों 2011 से साथ लंदन में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। (Photo Source- Social media)
-
इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों माल्या और पिंकी ने हाल ही में अपने रिश्ते की एनिवर्सरी भी मनाई। पिंकी अक्सर माल्या के कोर्ट केस की सुनवाई के दौरान साथ दिखाई देती है। कई रिपोर्ट्स में उनकी शादी की अटकलें हैं हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से दोनों ने इसपर कुछ नहीं कहा है। (Photo Source- Social media)
-
रिपोर्ट्स के अनुसार, माल्या ने पिंकी को किंगफिशर एयरलाइन्स में एयरहोस्टेस की नौकरी दी थी। धीरे-धीरे वह माल्या की पार्टियां होस्ट करने लगी। (Photo Source- Social media)
-
पिंकी किंगफिशर के एक ऐड में भी नजर आ चुकी हैं। पहले वह माल्या की मां संग दिखती थीं मगर अब वह यात्राओं पर माल्या के साथ होती हैं। (Photo Source- Social media)
-
माल्या ने पहली शादी समीरा तैयबजी के साथ की थी और उसके बाद रेखा माल्या से दूसरी शादी की थी। अगर पिंकी और माल्या की शादी होती है तो वह विजय माल्या की तीसरी पत्नी होगी। (Photo Source- Social media)
-
विजय माल्या के कई महिलओं से संबंध होने की चर्चा मीडिया के गलियारों में होती रही है। (Photo Source-Social media)