-
Rishi Kapoor Dies at 67: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया।
-
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा- वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।
-
ऋषि कपूर को बुधवार को ही मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था।
-
उनके भाई रणधीर ने मीडिया को बताया था कि ऋषि कपूर को सांस लेने में समस्या के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
-
बता दें कि ऋषि कपूर पिछले करीब दो साल से कैंसर से पीड़ित थे और अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे थे।
-
पिछले साल सितंबर के महीने में ऋषि कपूर मुंबई लौटे थे। मुंबई आने के बाद भी उनकी तबीयत अकसर खराब रहती थी।
-
करीब 40 साल से बॉलीवुड में सक्रीय ऋषि कपूर के निधन पर ब़ॉलीवुड समेत हर कोई स्तब्ध है।