मशहूर ऐक्शन निर्देशक एवं अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार (23 मई) सुबह मुम्बई में निधन हो गया। उनकी उम्र 77 वर्ष थी। निधन का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। वीरू देवगन पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखते थे। वह 'रोटी कपड़ा और मकान' और 'मिस्टर नटवरलाल' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में ऐक्शन दृश्यों की कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते थे। वीरू के बारे में बताया जाता है कि वह फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए घर से भाग गए थे। शुरुआत में वह अभिनेता बनना चाहते थे लेकिन तकदीर ने उन्हें स्टंटमैन बना दिया, जिसके बाद वह ऐक्शन कोरियोग्राफर बने। बाद में उन्होंने मशहूर ऐक्शन निर्देशक के तौर पर ख्याति हासिल की थी। वीरू के निधन के बाद सुबह से अजय के घर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। वीरू को श्रद्धांजलि देने शाहरुख से लेकर सनी देओल जैसे तमाम सेलेब्स नजर आए। देखिए तस्वीरें। -
वीरू देवगन ने अपने बेटे अजय देवगन को अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में पेश कर खुद के सपने को पूरा किया। अजय देवगन आज बॉलीवुड के सर्वाधिक सफल और उत्कृष्ट अभिनेताओं में से एक हैं।
-
वीरू ने 80 से अधिक फिल्मों में अपना योगदान दिया है। साथ ही दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना और जीतेंद्र जैसे अभिनेताओं के लिए स्टंट किया। अजय देवगन की बतौर अभिनेता पहली फिल्म 1991 में ‘फूल और कांटे’ आई थी। इस फिल्म में उनका दो बाइकों पर खड़े होकर किया गया स्टंट वीरू के सबसे लोकप्रिय ऐक्शन दृश्यों में से एक है।
-
वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने के लिए अजय के घर जाते संजय दत्त।
-
काजोल घर के अंदर हैं लेकिन थोड़ी देर के लिए वह बाहर आईं तो कैमरे में कैद की हो गईं।
-
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी संग वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
-
घर पर पिता को सांत्वना देने आए लोगों से बातचीत करते अजय देवगन।
-
अपने बिजी शेड्यूल में सनी देओल भी अजय देवगन के घर सांत्वना प्रकट करने पहुंचे।
-
सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल भी अजय के घर पहुंचे।
